Chhoriyan Chali Gaon में टास्क हारकर भी घर की पहली मालकिन बनी ये कंटेस्टेंट, क्या-क्या होंगे फायदे?

Chhoriyan Chali Gaon: ‘छोरियां चली गांव’ में पहली मालकिन का चुनाव हो चुका है। 6 वोटों के साथ पहली बार में टास्क हार चुकी कंटेस्टेंट को जीत मिली है। अब इसके क्या फायदे हैं? वो जानते हैं।

Chhoriyan Chali Gaon

पहली मालकिन को मिली कई पॉवर्स। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी के नए शो ‘छोरियां चली गांव’ में शहर की 11 लड़कियां लग्जरी लाइफ छोड़कर खतरनाक टास्क करती हुई नजर आ रही हैं। ग्रामीण जीवन को ये सभी छोरियां समझने और उसमें खुद को ढालने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में इस शो में एक टास्क रखा गया था, जहां इन सभी 11 छोरियों को गोबर इकट्ठा करना था और इस फ्रेश गोबर से उपले भी बनाने थे। इस टास्क में सभी को 2-2 की जोड़ी में बांटा गया था। गोबर चैलेंज में रेहा सुखेजा को कोई पार्टनर नहीं मिला।

कौन है शो की पहली मालकिन?

दूसरी तरफ एरिका पैकर्ड की जोड़ी ऐश्वर्या खरे के साथ बनी थी। ऐश्वर्या और एरिका पैकर्ड ये टास्क हार गईं। इसके बाद रेहा सुखेजा को मौका दिया गया कि वो सभी हारी हुई कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को अपना पार्टनर चुन सकती हैं। ऐसे में रेहा सुखेजा ने टास्क हार चुकी एरिका पैकर्ड को अपना पार्टनर बना लिया और ये दोनों ही इस टास्क की विनर बनीं। अब दोनों विनर्स में से वोटिंग के जरिए बाकी कंटेस्टेंट्स को घर की पहली मालकिन को चुनना था।

Advertisment

मालकिन को मिलेंगी कौन-सी सुख सुविधाएं?

ऐसे में एरिका पैकर्ड को 6 वोट मिले और रेहा सुखेजा को 3। जिसके चलते एरिका पैकर्ड इस शो में घर की पहली मालकिन बन गईं। उन्हें इसके कई फायदे भी मिलने वाले हैं। शो के होस्ट रणविजय सिंह ने बताया है कि बसेरा की पहली मालकिन को बड़ा बेड मिलेगा। इसके अलावा घर के बहुत सारे काम होते हैं और कौन-सी छोरी कौन-सा काम करेगी? वो भी फैसला मालकिन का ही होगा। यानी मालकिन के हाथ में पॉवर्स भी होंगी और उसे लग्जरी भी मिलेगी।

एक हफ्ते तक चलेगा मालकिन का राज

आपको बता दें, ये सभी पॉवर्स जीतने वाले को एक हफ्ते के लिए मिलती हैं। अब एरिका पैकर्ड को बसेरा की पहली मालिन बनने पर एक हफ्ते तक राज करने का मौका मिला है। वो एक हफ्ते तक बाकी कंटेस्टेंट्स के मुकाबले ज्यादा आसान और कम्फर्टेबल लाइफ एन्जॉय करेंगी। अगले टास्क के बाद किसी और को मालकिन बनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ