Chhoriyan Chali Gaon: 3 अगस्त 2025 को Zee 5 पर शुरू हुआ यह रियलिटी शो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रणविजय सिंह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में हाई-फाई लाइफस्टाइल जीने वाली हसीनाएं गांव की जिंदगी जीती नजर आ रही हैं। इसी शो में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं कृष्णा श्रॉफ, जो अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चलिए आपको बताते हैं कृष्णा श्रॉफ की पूरी जर्नी?
कौन हैं Krishna Shroff?
कृष्णा श्रॉफ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन हैं। लेकिन उन्होंने अपने परिवार की तरह फिल्मों का रास्ता नहीं चुना पिता और भाई टाइगर श्रॉफ की तरह फिल्मों में काम करने के बजाय डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकिंग, फिटनेस ट्रेनिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में अपन नाम बनाया। कृष्णा MMA Matrix Gym की को-फाउंडर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह एक फिटनेस आइकॉन मानी जाती हैं।
ये भी पढे़ं- सलमान खान ने सबसे बड़ी दुश्मन को किया माफ? प्रियंका जग्गा को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर
पहले कहां नजर आ चुकी हैं?
Chhoriyan Chali Gaon’ से पहले कृष्णा श्रॉफ कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। Krishna खतरों के खिलाड़ी 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां उन्होंने अपने कूल,स्ट्रांग और शार्प माइंडसेट से गेम खेल कर अपने डर पर काबू पाया और साथ ही दर्शकों का दिल भी जीता और रनर-अप बनीं। इसके अलावा 2021 में कृष्णा ‘Kinni Kinni Vaari’ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थी। इस गाने में उनकी स्टाइलिश अदाएं दर्शकों को खूब पसंदआई थी।
कैसे करती हैं फिटनेस के लिए इंस्पायर?
कृष्णा श्रॉफ न केवल खुद फिट रहती हैं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए लाखों लोगों को फिटनेस के लिए इंस्पायर भी करती हैं। उनके MMA ट्रेनिंग वीडियो और वर्कआउट टिप्स को लोगों ने काफी सराहा भी है।
क्या ‘Chhoriyan Chali Gaon’ में मचाएंगी धमाल?
स्टारकिड होने के बावजूद कृष्णा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब देखना होगा कि क्या वह इस शो में भी अपनी पर्सनालिटी से ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब होती हैं या नहीं। कृष्णा श्रॉफ का ये नया सफर उनके फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है
ये भी पढे़ं- कौन हैं Chhoriyan Chali Gaon फेम Erika Packard? बॉलीवुड के मशहूर विलेन से है खास
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines