Chhoriyan Chali Gaon में ये कंटेस्टेंट हुईं नॉमिनेट, विनर अंजुम ने सिर पर उड़ेला गोबर

Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी का लेटेस्ट रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ सुर्खियों में बना हुआ है। शो को पहली नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट भी मिल गई है। अंजुम ने सिर पर गोबर उड़ेल कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

chhoriyan chali gaon (3)

Photo Credit- Instagram

Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी पर रणविजय सिंह का लेटेस्ट शो ‘छोरियां चली गांव’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी की मशहूर हसीनाएं अपने ग्लैमरस वर्ल्ड को छोड़ गांव की जिंदगी जी रही है। शो में अब पहला नॉमिनेशन भी हो चुका है, जो काफी इंटरेस्टिंग रहा। शो की कंटेस्टेंट अंजुम फकीह ने दूसरी कंटेस्टेंट के सिर पर गोबर उड़ेलकर उसे नॉमिनेट किया है। आइए आपको भी बताते हैं छोरियों में से कौन नॉमिनेट हुआ और पहला नॉमिनेशन कैसे हुआ?

शो में हुआ पहला नॉमिनेशन

शो में 11 हसीनाएं अपनी शहरी जिंदगी छोड़कर गांव में लाइफ जी रही हैं। वहीं शो के होस्ट रणविजय सिंह उन्हें गांव में आने वाली चुनौतियों से रूबरू करवाते हुए टास्क देते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सभी टास्क के बाद एक नॉमिनेशन राउंड हुआ इसमें कंटेस्टेंट्स को दूसरे कंटेस्टेंट के सिर पर गोबर उड़ेलकर उन्हें नॉमिनेट करना था।

कौन हुआ नॉमिनेट?

वहीं शो की कंटेस्टेंट और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंजुम फाकिह टास्क जीतने में विनर रहीं और उन्हें एक सदस्य को नॉमिनेट करना था। अंजुम ने रमीत संधू को नॉमिनेशन के लिए चुना और पास में खड़ी रमीत के सिर पर गोबर की बाल्टी उड़ेल दी। इससे हर कोई हैरान रह गया। वहीं रमीत हैरानी से अपना सिर पकड़कर जमीन पर बैठ गई। रमीत संधू शो की पहली नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट बन गईं।

रमीत की उड़ गई हवाईयां

रमीत ने नॉमिनेट होने के बाद कहा कि मैं दुबई में की रहने वाली हूं और मैं वहीं का लाइफस्टाइल भी अपनाती हूं। इस तरह का एक्सपीरियंस मैंने अपनी लाइफ में कभी नहीं किया है। मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरे सिर पर कोई गोबर उड़ेलेगा। हालांकि मैंने तभी सोच लिया था कि अब मैं इस शो में नहीं रहूंगी लेकिन मैंने बाद में खुद को मोटिवेट किया क्योंकि इस शो की थीम ही ये है तो हम सभी को गांव के रंग में पूरी तरह से रंगना पड़ेगा।

चुनौतीपूर्ण टास्क

शो में हुए इस नॉमिनेशन से साफ-साफ पता चल रहा है कि ये शो आगे-आगे कितना चैलेंजिंग होने वाला है। इसके साथ ही जो भी चुनौतियां कंटेस्टेंट्स की लाइफ में आने वाली हैं वो अनफिल्टर्ड होने वाली हैं। उन्हें इन चुनौतियां का सामना करने के बाद ही शो में आगे बढ़ना होगा। वहीं इससे ये भी पता चलता है कि किसी शहरी के लिए गांव में जिंदगी बिताना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ