कौन हैं Dolly Javed? जो Chhoriyan Chali Gaon से कर रहीं टीवी डेब्यू; Traitor से खास कनेक्शन

Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी का लेटेस्ट शो ‘छोरियां चली गांव’ का प्रीमियर हो चुका है। इस शो की कंटेस्टेंट डॉली जावेद काफी सुर्खियों में हैं। ‘द ट्रेटर्स’ की विनर से इस हसीना का खास कनेक्शन है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर डॉली जावेद कौन हैं?

chhoriyan chali gaon

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी का लेटेस्ट रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी की मशहूर हसीनाएं अपनी चकाचौंध जिंदगी को छोड़ गांव की लाइफ जीती नजर आएंगी। वहीं एक ऐसी कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ रहा है जो पहली बार टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस हसीना का नाम डॉली जावेद है। वहीं ‘द ट्रेटर्स’ की विनर उर्फी जावेद से इनका खास कनेक्शन है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर डॉली जावेद कौन हैं?

यह भी पढ़ें: Urfi Javed की बिगड़ी सूरत हुई ठीक, बिना फिलर्स वाले वीडियो से बंद की ट्रोलर्स की बोलती

विज्ञापन

डॉली जावेद का टीवी डेब्यू

रणविजय सिंह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं 3 अगस्त को इस शो का पहला एपिसोड भी टेलीकास्ट हो चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। शो में जिस कंटेस्टेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो कोई और नहीं बल्कि डॉली जावेद ही हैं। डॉली इस शो से पहली बार टीवी पर दिखने वाली हैं।

कौन हैं डॉली?

वहीं बता दें डॉली जावेद टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘द ट्रेटर्स’ की विनर उर्फी जावेद की छोटी बहन हैं। शो के प्रीमियर पर उर्फी भी डॉली के साथ स्टेज पर उन्हें सपोर्ट करती हुई दिखाई दीं। डॉली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बड़ी बहन उर्फी की तरह ही वो भी अपनी फैशन सेंस के लिए काफी पॉपुलर हैं। उर्फी को ही डॉली अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं।

इन शोज में आ चुकीं नजर

‘छोरियां चली गांव’ में आने से पहले डॉली जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘7 डेज लाइव विद लवकेश कटारिया’ की विनर भी रह चुकी हैं। वहीं उर्फी के शो ‘फॉलो कर लो यार’ में डॉली ओटीटी पर पहली बार नजर आई थीं। इस शो में उर्फी की तीनों बहनें उरूसा, अस्फी और डॉली नजर आई थीं। डॉली को इस शो में फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं उर्फी के साथ भी डॉली मीडिया के सामने कई बार पोज देती नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ