Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ इन दिनों सुर्खियों में है। शो का यूनिक कांसेप्ट दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। हाई-फाई लाइफस्टाइल जीने वाली ये हसीनाएं गांव की सादगी भरी जिंदगी जीते हुए कई चैलेंजेस का सामना कर रही हैं। फिर चाहे वो टीवी की फेमस एक्ट्रेस हो , मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 पेजेंट रह चुकी मॉडल हो। इसी शो में अब सोशल मीडिया की पॉपुलर ट्विन्स सुरभि और समृद्धि मेहरा यानी ‘चिंकी-मिंकी’ की एंट्री ने एंटरटेनमेंट को डबल कर दिया है। रणविजय सिंह के होस्टिंग को भी दर्शक काफी सराहते नजर आ रहे हैं। चलिए आपको इन बहनो की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon से लेकर Bakaiti तक, Zee 5 पर देखें भारत में ट्रेंड हो रहे ये 5 शोज
कौन हैं Surabhi Mehra?
सुरभि मेहरा, जिन्हें सभी चिंकी के नाम से जानते हैं, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर पसंद किए जाने वाली क्रेटर हैं। अपनी ट्विन सिस्टर के साथ मिलकर उन्होंने इस प्लेटफार्म पर अपना नाम बनाया। सुरभि सिर्फ रील्स स्टार नहीं, बल्कि एक एक्ट्रेस भी हैं। इस रियलिटी शो से पहले हले ‘कॉलेज रोमांस’,‘हीरो गायब मोड ऑन’, ‘नागिन’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इन सभी प्रोजेक्ट्स ने उन्हें डिजिटल के साथ-साथ टीवी ऑडियंस के बीच भी पहचान दिलाई। इसके अलावा सुरभि oneoftwo.in की फाउंडर भी हैं।
कौन हैं Samriddhi Mehra?
समृद्धि मेहरा, जिन्हें फैंस मिन्की के नाम से जानते हैं, वो भी अपनी बहन की तरह कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत डिजिटल प्लेटफार्म से की और अपनी ट्विन सिस्टर के साथ मिलकर दर्शकों का दिल जीता और अपनी पहचान बनाई। ‘कॉलेज रोमांस’, ‘हीरो गायब मोड ऑन’, ‘नागिन’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनकी परफॉर्मेंस को भी काफी पसंद किया गया। समृद्धि फैशन व क्रिएटिविटी में अपनी अलग पहचान रखती हैं।इसके अलावा समृद्धि भी oneoftwo.in की फाउंडर हैं।
Syncing Videos से मिला Fame
दोनों ने डांस, कॉमिक स्किट्स और डायलॉग मिमिक्री के जरिए अपनी अलग फैन बेस बनाई। सुरभि और समृद्धि मेहरा को सोशल मीडिया पर सिंक्रोनाइज्ड वीडियोज़ के जरिए बड़ी पहचान मिली। इंस्टग्राम पर surabhi.samriddhi नाम से इनके अकाउंट के लगभग 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दोनों की जोड़ी इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्लेटफार्म पर छाई रहती हैं। खास बात ये है कि इनकी परफेक्ट टाइमिंग और ट्विन्स की नैचुरल केमिस्ट्री ने फैंस को खूब इंप्रेस किया। दोनों बहने आज कईं बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैबोरेशन्स भी कर चुकी हैं। हालांकि, 3 जुलाई 2025 को इस जोड़ी ने अपने पेज पर एक पोस्ट के जरिए ये अनाउंस किया था वे अब प्रोफेशनली इस जोड़ी को खत्म कर अलग-अलग अपनी लाइफ को एक्सप्लोर करेंगी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने साथ में काम करना जारी रखा।
अब इन सब के बाद दर्शक इनकी नोक-झोंक और शो में परफॉर्मेंस देखने के लिए एक्साइटेड हैं। आपको क्या लगता है ये जोड़ी ला पायेगी शो में डबल डमाल ?
यह भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon में ये कंटेस्टेंट हुईं नॉमिनेट, विनर अंजुम ने सिर पर उड़ेला गोबर
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines