कौन हैं Aishwarya Khare? जो ग्लैमर की दुनिया छोड़ Chhoriyan Chali Gaon में आईं नजर

Chhoriyan Chali Gaon: टीवी के नए रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ का आगाज हो चुका है। शो में टीवी की हसीनाओं से लेकर सोशल मीडिया की हसीनाएं नजर आ रही हैं। रणविजय सिंह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। चलिए आपको शो की एक कंटेस्टेंट ऐश्वर्या खरे के बारे में बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं?

chhoriyan chali gaon (2)

Photo Credit- Instagram

Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में टीवी से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हसीनाएं गांव की जिंदगी जीती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इन हसीनाओं के खूब चर्चे हो रहे हैं। शो में टीवी की एक मशहूर हसीना ऐश्वर्या खरे भी अपनी ग्लैमर लाइफ को छोड़ शो में गांव के माहौल में ढलती नजर आ रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये हसीना कौन हैं और किन टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं ऐश्वर्या?

भोपाल की रहने वालीं ऐश्वर्या पहली बार टीवी रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में की थी। उन्होंने ‘ये शादी है या सौदा’ सीरियल से टीवी डेब्यू किया था। हालांकि इस शो से एक्ट्रेस अपनी पहचान बनाने में नाकामयाब रही थीं। एक्ट्रेस को जी-टीवी के ही शो ‘भाग्य लक्ष्मी’ से पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने लक्ष्मी का किरदार निभाया था जो काफी फेमस भी हुआ था।

इन शोज में आ चुकीं नजर

वहीं ऐश्वर्या टीवी में आने से पहले थिएटर में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही वो एक ब्यूटी पेजेंट विनर भी रह चुकी हैं। ‘ये शादी है या सौदा’ और ‘भाग्य लक्ष्मी’ के साथ-साथ एक्ट्रेस ‘जाने क्या होगा रामा रे’, ‘विषकन्या- एक अनोखी प्रेम कहानी’, ‘ये हैं चाहतें’, ‘लाल इश्क’ और ‘नागिन 5’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन

क्या है शो का कॉन्सेप्ट?

हाल ही में ‘छोरियां चली गांव’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ है। वहीं इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे हैं। शो का कॉन्सेप्ट बाकी के रियलिटी शोज से काफी अलग लग रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स सिर्फ लड़कियां हैं और वो अपनी ग्लैम जिंदगी को छोड़ गांव के काम करती नजर आने वाली हैं। गांव के जैसी ही लाइफ वो भी जीती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर इस शो के काफी चर्चे भी हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ