Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी के रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में हर दिन नए टास्क देखने को मिल रहे हैं। इस मुश्किल टास्क में छोरियों को जूझते हुए देखने में दर्शकों को भी मजे आ रहे हैं। हर रोज एक नई चुनौती के साथ 11 हसीनाओं का दिन शुरू होता है। इन सभी को रोज एक नया टास्क मिलता है और ऐसा ही कुछ लेटेस्ट एपिसोड में भी देखने को मिलेगा। अब 11 छोरियां अखाड़े में उतरने वाली हैं और एक-दूसरे को पटकने वाली हैं।
अखाड़े में नई चुनौती का सामना करेंगी छोरियां
आज के एपिसोड में इन छोरियां को नई चुनौती का सामना करना होगा। अब उन सभी को एक-दूसरे को जकड़ना है और साबित करना है कि कौन ज्यादा धाकड़ है? इस चुनौती के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को श्री बजरंग अखाड़ा जाना होगा। इन्हें सीधा अखाड़े में नहीं उतारा जाएगा, बल्कि पहले प्रॉपर ट्रेनिंग भी दी जाएगी। 11 छोरियों को कुश्ती सिखाने के लिए राजू पहलवान आएंगे। वो इन सभी को कुश्ती की शिक्षा देंगे। कोई पहलवानी करते हुए दूसरे की बैंड बजाएगा, तो कोई खुद को ही घायल कर लेगा। रमित संधू इस दौरान वार्म अप करते हुए अपने सिर पर चोट लगवा लेंगी।
अखाड़े में उतरने से पहले मिलेगी ट्रेनिंग
इस ट्रेनिंग के बाद असली खेल शुरू होगा। मैदान में ये सब एक-दूसरे को उठा-उठाकर पटकेंगी। यानी इस टास्क में मेंटल और फिजिकल स्ट्रेंथ दोनों लगने वाली हैं और छोरियों को चोट लगने के भी चांस हैं। जो प्रोमो सामने आए हैं, उनमें हसीनाओं के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन्हें देखकर लग रहा है कि ये टास्क तो मिस नहीं किया जा सकता। वैसे भी लोगों को लड़कियों को आपस में लड़ते देखने में मजा आता है और जब लड़ाई कुश्ती में बदल जाए और अखाड़े तक पहुंच जाए… तो मजा दोगुना हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon में टास्क हारकर भी घर की पहली मालकिन बनी ये कंटेस्टेंट, क्या-क्या होंगे फायदे?
अखाड़े में टूटेगी छोरियों की अकड़
अब कीचड़ में गंदे होकर, मिट्टी में लोटपोट होकर ये हसीनाएं टास्क जीतने की और खुद को धाकड़ साबित करने की कोशिश करेंगी। ये टास्क जरा भी आसान नहीं होगा। पानी में गिराकर छोरियों को टास्क में हराया जाएगा। अब कौन इस टास्क को सबसे बेहतर तरीके से कर पाएगा? ये देखना वाकई मजेदार होगा। कई लोगों की अकड़ इसी अखाड़े में टूटी हुई नजर आएगी।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines