---विज्ञापन---

Laapataa Ladies की ‘मंजू माई’ भी चलीं Cannes, Chhaya Kadam बोलीं- मेरी लाइफ का खूबसूरत पल है

Chhaya Kadam, Cannes Film Festival 2024: फिल्म 'लापता लेडीज' की 'मंजू माई' का जलवा हर तरफ है। हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है। अब छाया कदम कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लेने वाली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।

---विज्ञापन---

Chhaya Kadam, Cannes Film Festival 2024: कुछ दिन पहले फिल्म ‘लापता लेडीज’ रिलीज हुई थी। ये फिल्म जितनी सिंपल थी, उतनी ही शानदार इसकी कहानी भी थी। फिल्म के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई। हालांकि इस फिल्म का एक ऐसा भी किरदार है, जो अभी भी लोगों की जुबां पर है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘लापता लेडीज’ की ‘मंजू माई’ यानी ‘छाया कदम’ की, जो अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लेने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बाद फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

छाया कदम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘चलो कान्स’। एक्ट्रेस की ये फोटो एयरपोर्ट की है। छाया के इस पोस्ट को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट किया कि ग्रेट टाइम है। दूसरे ने लिखा कि वाह क्या बात है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chhaya Kadam (@chhaya.kadam.75)

---विज्ञापन---

क्यों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा ले रही छाया?

छाया कदम कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। बता दें कि वो पायल कपाड़िया की “ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट” के प्रीमियर के लिए 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने वाली हैं, जो एक मुख्य प्रतियोगिता का हिस्सा है। छाया फिल्म फेस्टिवल के साइडबार सेक्शन डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में प्रदर्शित होने वाली फिल्म “सिस्टर मिडनाइट” को लेकर भी एक्साइटेड हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए बहुत खुश हूं और यह मेरी लाइफ का एक खूबसूरत पल है और आगे क्या होगा मैं इसके बारे में ज्यादा सोचे बिना इसका आनंद ले रही हूं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cinenthusiast (@cinemoflage)

---विज्ञापन---

‘मंजू माई’ छा गई छाया

बता दें कि छाया कदम ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है और इस फिल्म से वो ‘मंजू माई’ बनकर लोगों के दिलों पर छा गई। वहीं, अगर छाया की बात करें तो एक्ट्रेस 12वीं क्लास में फेल हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने राज्य स्तर पर कबड्डी खेली और टेक्सटाइल डिजाइन में स्नातक की डिग्री हासिल की। हमेशा हर चीज में आगे रहने वाली छाया आज ‘मंजू माई’ बनकर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayush Patel (@3.27__edits_)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant के Uterus में हुआ ट्यूमर, पूर्व पति ने किया खुलासा, कहा- ‘डॉक्टरों को शक है ये कैंसर हो सकता है’

---विज्ञापन---

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

First published on: May 16, 2024 12:28 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola