Rakhi Sawant के Uterus में हुआ ट्यूमर, पूर्व पति ने किया खुलासा, कहा- 'डॉक्टरों को शक है ये कैंसर हो सकता है'

Rakhi Sawant: राखी सावंत अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं, अब राखी के पूर्व पहले पति रितेश ने राखी का हेल्थ अपडेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: इन दिनों राखी सावंत बड़ी मुश्किलों का सामना करना कर रही हैं। ड्रामा क्वीन अस्पताल में भर्ती है। वहीं, अब राखी के पहले एक्स हसबैंड रितेश सिंह ने राखी की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। जी हां, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी के पहले पति ने खुलासा किया है कि राखी के गर्भाशय में ट्यूमर है। रितेश का कहना है कि डॉक्टरों को शक है कि यह कैंसर हो सकता है।

रितेश सिंह ने किया खुलासा

राखी का हेल्थ अपडेट देते हुए रितेश ने कहा कि राखी को पहले सीने और पेट में दर्द हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, कई टेस्ट करने के बाद अब डॉक्टरों का कहना है कि राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर है। इतना ही नहीं बल्कि डॉक्टरों को शक है कि ये कैंसर हो सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। रितेश ने कहा कि अभी आगे की जांच होनी बाकी है और इंतजार किया जा रहा है। साथ ही राखी के पूर्व पति ने सभी से उनके जल्द ठीक होने की भी दुआ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अभी कंफर्म नहीं हुआ है

रितेश ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि कल रात राखी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को उनके गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला है। हालांकि उसके पेट में भी दर्द था। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि यह कैंसर हो सकता है। जांच की जा रही है और डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए भी कहा है, लेकिन वे पहले यह कंफर्म करना चाहते हैं कि यह कैंसर है या नहीं।

ये कोई मजाक नहीं है

इसके आगे उन्होंने कहा कि यह कोई मजाक नहीं है। हां, राखी ने अपनी छवि ऐसी बना ली है, इसलिए लोगों को हमेशा ऐसा लगता है कि वो नाटक कर रही है, लेकिन वो नाटक नहीं कर रही। मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाए और सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करें। बता दें कि इसके पहले राखी को लेकर कहा जा रहा था कि वो दिल से संबंधित बीमारी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

अक्सर आदिल पर तंज कसती हैं राखी

राखी सावंत अक्सर अपने दूसरे एक्स हसबैंड आदिल खान पर तंज कसने और अपनी अजीबों-गरीब हरकतों के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर राखी और उनके एक्स पति आदिल को एक-दूसरे पर जुबानी तंज कसते हुए देखा जाता है। हालांकि कुछ दिनों पहले आदिल ने कहा था कि अब वो इसके बारे में बात नहीं करेंगे, लेकिन इसके बाद भी राखी उनपर शब्दों की तीर चलाने से पीछे नहीं रहती।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ