Chhaava Box Office Collection: 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अब तक छाप डाले इतने करोड़!

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं।

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और ये इस साल की पहली बड़ी बॉलीवुड हिट बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य और संघर्ष की कहानी को खूबसूरती से पेश किया गया है। फिल्म में महाराज की बहादुरी को दर्शाया गया है, जिन्होंने औरंगजेब जैसे जालिम शासक का डटकर सामना किया। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और अब इसे रिलीज के बाद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

विज्ञापन

अब तक फिल्म की कमाई?

वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो कि किसी भी फिल्म के लिए एक शानदार शुरुआत मानी जाती है। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भी शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका मतलब ये हुआ कि फिल्म का दो दिनों का कुल कलेक्शन 67.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस तरह ‘छावा’ ने पहले ही हफ्ते में 2025 के सबसे बड़े सैटरडे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

विज्ञापन

फिल्म ने अब तक तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘छावा’ अब 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है, जिसने अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया। जहां ‘स्काई फोर्स’ ने पहले दिन लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं विक्की कौशल की फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसी के साथ विक्की कौशल को अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है, जिससे उनकी पिछली सुपरहिट फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ का ओपनिंग कलेक्शन भी पीछे रह गया।

विज्ञापन

फिल्म ने ‘गली बॉय’ को भी दी मात

फिल्म की परफॉर्मेंस और भी ज्यादा प्रभावशाली इसलिए हो गई है क्योंकि ‘छावा’ ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ को भी मात दी है। ‘गली बॉय’ का पहले दिन का कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपये था, जबकि ‘छावा’ ने ये आंकड़ा पार किया और वैलेंटाइन डे के मौके पर अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की।

अब तीसरे दिन के आंकड़ों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी ज्यादा बढ़ेगी। वर्तमान में फिल्म की गति को देखकर ये कहना गलत नहीं है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ