कैंसर के बाद अब छवि मित्तल को हुई ये नई बीमारी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कहा- 'यह भी गुजर जाएगा'

Chhavi Mittal

Chhavi Mittal

विज्ञापन

Chhavi Mittal: साल 2022 में एक्ट्रेस छवि मित्तल को कैंसर हुआ था। हालांकि अभिनेत्री ने इसको मात दे दी थीं, लेकिन अब उन्हें एक और नई बीमारी हो गई है।

दरअसल, छवि ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। इस खबर को सुनकर एक्ट्रेस के फैंस टेंशन में आ गए हैं और सभी उन्हें हिम्मत देने में लगे हैं।

विज्ञापन

Chhavi Mittal ने पोस्ट कर दी जानकारी

बता दें कि छवि मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘नई वाली बीमारी लाई हूं मार्केट में। इसका नाम है ‘कोस्टोकोनड्राइटिस’। फैंसी है ना? इसका कारण या तो कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान ली गई रेडिएशन हो सकती है या फिर उस इंजेक्शन का साइड इफेक्ट हो सकता है, जो मैंने ओस्टोपीनिया के लिए लिया था। ओस्टोपीनिया मतलब वो स्थिति जिसमें बीएमडी यानी बोन मिनरल डेंसिटी के लिए लिया था। या फिर यह लगातार हो रही खांसी की वजह से हो सकता है, जो मुझ पिछले कुछ दिनों से थी।’

विज्ञापन

यह भी गुजर जाएगा- छवि

इतना ही नहीं इसके आगे छवि ने लिखा है कि ‘सांस लेते वक्त छाती में दर्द होता है। हाथ हिलाती हूं या बाजू या नीचे लेटती हूं या बैठती हूं तो भी दर्द होता है। यहां तक कि हंसती हूं तब भी दर्द होता है। मैं हमेशा पॉजिटिव नहीं होती हूं, लेकिन कभी-कभार ही नेगेटिव होती हूं। इसलिए अपनी छाती को हाथों से पकड़े मैं जिम गई। हम सभी गिरते हैं, पर क्या हम सभी दोबारा उठते हैं? मैं तो उठती हूं। मैं जानती हूं कि आप सब भी किसी ने किसी तकलीफ से गुजर रहे हैं, लेकिन आप अकेले नहीं हैं और यह भी गुजर जाएगा।’

विज्ञापन

छवि ने बताए नई बीमारी के कारण

अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने इस नई बीमारी से हो रही परेशानियों का जिक्र किया है। साथ ही बताया है कि कैसे वो costocondritis नाम की इस बीमारी की चपेट में आईं हैं और इसके क्या कारण हो सकते हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के फैंस उनके लिए परेशान हैं और कमेंट्स कर के उनकी जल्दी ठीक होने और हिम्मत दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि गेट वेल सून। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अपना ध्यान रखें और जल्द ही ठीक हो जाएं छवि। इस तरह से यूजर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि साल 2022 अप्रैल में भी छवि को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिससे उन्होंने निजात पा ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ