Chhath Puja 2025: छठ पूजा का महापर्व कल यानी 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. पूरे देश में इस महापर्व की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई हैं. इस महापर्व पर दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा के गानों की याद आ जाती है. उनके गानों के बिना छठ पूजा अधूरी सी लगती है. ‘बिहार की कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट छठ गीत दिए हैं. भले ही आज शारदा सिन्हा हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में छपी है. चलिए आज हम आपको शारदा सिन्हा के उन टॉप 5 गानों के बारे में बताते हैं जिनके बिना महापर्व अधूरा लगता है. आइए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
हो दीनानाथ
शारदा सिन्हा का ये गाना 1986 में रिलीज हुआ था. 39 साल बाद भी इस गाने को उतने ही चाव से सुना जाता है जितने चाव से पहले सुना जाता था. आज भी ये गाना टॉप 5 छठ गीतों में से एक है. यूट्यूब पर इस गाने के 6 लाख से ज्यादा व्यूज हैं. इसकी खास बात ये है कि गाने को शारदा सिन्हा ने गाया है और इस गाने की म्यूजिक डायरेक्टर भी शारदा सिन्हा ही हैं.
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: गलती से टूट जाए छठ पूजा का व्रत तो ऐसे करें प्रायश्चित, नहीं लगेगा दोष
छठी मैया अइतन आज
दिवंगत सिंगर शारदा सिन्हा का ये गाना भी काफी सुपरहिट है. इस गाने को रिलीज हुए 2 दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन फिर भी ये गाना लोगों का फेवरेट बना हुआ है. हर छठ पूजा पर इस गाने को खूब पसंद किया जाता है. छठ पूजा पर लोग इस गाने पर अपनी-अपनी वीडियो भी बनाते हैं. बता दें यूट्यूब पर इस गाने के भी लाखों में व्यूज हैं.
पहिले पहिल छठि मैया
8 साल पहले रिलीज हुए शारदा सिन्हा के इस गाने को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. ये गाना भी उनकी टॉप लिस्ट में शामिल है. इस गाना का क्रेज ऑडियंस के बीच अलग लेवल पर दिखाई देता है. हर छठ पूजा पर ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल करता है. इस गाने से ऑडियंस के भाव जुड़े हैं.
तोहे बड़का भैया हो
शारदा सिन्हा का ये गाना उन्हीं पर ही फिल्माया गया है. छठ महापर्व के मौके पर इस गाने को सबसे ज्यादा सुना और देखा जाता है. यूट्यूब पर इस गाने के 1.3 करोड़ व्यूज हैं. इस गाने के एल्बम का नाम छठी मैया है. इस गाने के बोल शारदा सिन्हा के साथ-साथ नरेश सिन्हा, विकल समस्तीपुरी और राम सकल सिंह ने लिखे हैं.
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: बिहार से बाहर देश के इन 5 राज्यों में भी दिखता है छठ पूजा की आस्था का अद्भुत नजारा
उठऊ सूरज, भइले बिहान
आवाज के साथ-साथ शारदा सिन्हा ने इस गाने को खुद कंपोज किया था. ये गाना भी उनकी टॉप लिस्ट में शामिल है. छठ के महापर्व में इस गाने को काफी सुना जाता है. यूट्यूब पर इस गाने को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये भी छठ के वायरल गानों में से एक है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines