Chhath Puja 2025: पूरे देश में छठ पूजा की धूमधाम दिख रही है. इस महापर्व में छठ के गीतों का क्रेज अलग ही देखने को मिलता है. वहीं छठ के गीतों में भी इस महापर्व से जुड़े भाव से लोग काफी प्रभावित हैं. आज हम आपको अनुराधा पौडवाल के टॉप 5 छठ के गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बिना छठ का ये महापर्व अधूरा सा लगता है. यूट्यूब पर इनमें से कुछ गानों के व्यूज करोड़ों पार हैं. वहीं अनुराधा पौडवाला आज अपना 71वां जन्मदिन भी मना रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनके सुपरहिट छठ गानों के बारे में बताते हैं.
Ughe Hain Sooraj Dev
अनुराधा पौडवाल के इस गाने को यूट्यूब पर 30 करोड़ व्यूज मिले हैं. इस गाने के बिना छठ पूजा अधूरी सी लगती है. लोगों को इस गाने में छठ के महापर्व जैसे ही भाव महसूस होते हैं. अनुराधा पौडवाला की आवाज में बने इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं. वहीं इस गाने की एल्बम का नाम ‘छठ पूजा के गीत’ है.
यह भी पढ़ें: Chhath Sandhya Arag 2025: आज दी जाएगी छठ मैया और अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य, जानें मंत्र, विधि और महत्व
Aragh ke ber
अनुराधा पौडवाल का ये गाना भी छठ पूजा की शान है. महापर्व पर इस गाने को सुन महिलाएं मंत्रमुग्ध हो जाती हैं. इस गाने को यूट्यूब पर 0.2 करोड़ व्यूज मिले हैं. अनुराधा पौडवाल का ये गाना भी ‘छठ पूजा के गीत’ एल्बम में शामिल है. वहीं इसके लीरिक्स भी विनय बिहारी ने ही लिखे हैं. इस गाने को आप टी-सीरीज भक्ति सागर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं.
Maarbo Re Sugva Dhanukh Se
छठ पूजा पर बना अनुराधा पौडवाल का ये गाना भी सुपरहिट है. इस गाने को यूट्यूब पर 6 करोड़ व्यूज मिले हैं. वहीं इस गाने को सुरिंदर कोहली ने कम्पोज किया है. ‘बहंगी छठ माई के जाए’ एल्बम के इस सॉन्ग को टी-सीरीज भक्ति सागर ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. इस गाने को यूट्यूब के साथ-साथ आप जियो-सावन पर भी सुन सकते हैं.
Chaar Pahar Hum Jal Thal Sevila
अनुराधा पौडवाल के इस गाने को 1.72 लाख व्यूज मिले हैं. इस गाने में भी छठ पूजा के बारे में ही सुनने को मिलेगा. अनुराधा पौडवाल का ये गाना भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है. इस गाने को भी आप यूट्यूब और जियो हॉटस्टार पर सुन सकते हैं. महापर्व के दिन इस गाने के बिना काफी अधूरा सा लगता है.
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: आज खरना पूजा के बाद शुरू हो जाएगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें कब होगा उपवास का अंत
Aadit Manaila
छठ पूजा पर बना ये गाना भी टॉप लिस्ट में शामिल है. अनुराधा पौडवाल की आवाज में बने इस गाने को यूट्यूब पर 37 लाख व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस गाने के व्यूज अभी भी लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को भी टी-सीरीज भक्ति सागर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया. वहीं ये गाना भी ‘छठ पूजा के गीत’ एल्बम का गाना ही है.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines