Chhath Puja 2025: आज खरना पूजा के बाद शुरू हो जाएगा 36 घंटे का निर्जला व्रत, जानें कब होगा उपवास का अंत

Chhath Puja 2025: आज खरना पूजा के बाद छठी व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए 36 घंटे का व्रत शुरू हो जाएगा. आज सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत शुरू होगा जिसका समापन उषा अर्घ्य के बाद होगा.

Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ हो गई थी. आज छठ पूजा का दूसरा दिन खरना पूजा है. खरना पूजा के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है. छठ के दूसरे दिन खरना अनुष्ठान पर दिन भर उपवास किया जाता है और शाम को सूर्यास्त के बाद व्रती भगवान की पूजा-अर्चना करती हैं. इसके बाद गुड़ की खीर, रोटी, केला का नैवेद्य भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद प्रसाद को वितरित किया जाता है. इस प्रक्रिया के बाद से ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है.

शुरू होगा व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास

आज छट महापर्व का दूसरा दिन यानी खरना पूजा है. खरना पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 35 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 22 मिनट तक है. इस मुहूर्त के दौरान व्रती लोग पूजा कर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं जिसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा. निर्जला उपवास शुरू होने के बाद सोमवार की शाम को व्रती अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे और इसके बाद सप्तमी तिथि यानी मंगलवार को उषा अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगे.

खरना से पारण तक बरसेगी छठी मैया की कृपा

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, खरना पूजा के बाद से लेकर व्रत के पारण तक व्रती श्रद्धालु पर छठी मैया की विशेष कृपा होती है. यह समय शरीर, मन और आत्मा को शुद्धी का प्रतीक माना जाता है. व्रती श्रद्धालु को खरना पूजा के बाद गुड़ की खीर और घी की रोटी खाने के बाद व्रत का पारण करके ही भोजन करना होता है. ध्यान रहे व्रत के पारण में प्रसाद ग्रहण करना चाहिए और सात्विक और हल्का भोजन करना चाहिए. बता दें, आज खरना पूजा के बाद कल यानी 27 अक्टूबर को सूर्यास्त को पहला अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को आखिरी अर्घ्य दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ