Amrapali Dubey Bhojpuri Song: छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर से होने वाली है. 36 घंटों तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. भोजपुरी भाषी लोगों के लिए इसकी काफी मान्यता है. ऐसे में भोजपुरी सिनेमा में भी इसकी खास तैयारियां महीनों पहले ही शुरू हो जाती है. एक के बाद एक बेहतरीन गाने रिलीज किए जाते हैं. इसी कड़ी में अब आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी छठ सॉन्ग ‘छठ व्रत’ (Chhath Vrat) रिलीज किया गया है, जिसमें उनकी और निरहुआ दिनेश लाल यादव संग कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.
भोजपुरी छठ सॉन्ग ‘छठ व्रत’ का वीडियो आम्रपाली दुबे के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. इसमें अभिनेत्री को बेहद ही इमोशनल देखा जा सकता है, जिनके पास कोई संतान नहीं होती है. इसकी वजह से परिवार से लेकर अन्य लोग तक उन्हें ताने देते हैं. वहीं, दिनेश लाल यादव निरहुआ उन्हें संभालते हुए दिखाई देते हैं. भोजपुरी छठ गाना ‘छठ व्रत’ का वीडियो बेहद ही भावुक और मार्मिक है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘ईमानदारी से…’, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने क्यों मांगी माफी? खेसारी लाल पर लगा चुकीं गंभीर आरोप
कैसा है आम्रपाली दुबे का भोजपुरी छठ गीत?
वीडियो में देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे अपनी देवरानी से बेहद प्यार करती हैं, जो पेट से होती हैं. ऐसे में गोद भराई की रस्म के बाद वो गिर जाती है, जिसकी वजह से ट्रॉमा में चली जाती है. इस पर बच्चे और देवरानी की सलामती के लिए आम्रपाली छठ का व्रत करती हैं. संतान की प्राप्ति के लिए भी दुआ करती हैं. वीडियो एकदम भावुक कर देने वाला है. भोजपुरी की पृष्ठभूमि को इस गाने के जरिए देखा जा सकता है.
देखिए भोजपुरी छठ गीत का वीडियो
यह भी पढ़ें: ‘पापा चाट का ठेला लगाते हैं…’, UPSC की तैयारी कर रही कंटेस्टेंट ने बयां किया दर्द, अमिताभ बच्चन हुए भावुक
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा आम्रपाली दुबे का छठ गीत
आपको बता दें कि आम्रपाली दबे का भोजपुरी छठ गीत ‘छठ व्रत’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. ये यूट्यूब के ट्रेंडिंग चार्ट में 17वें नंबर है. 19 अक्टूबर दिवाली के मौके पर रिलीज किए गए इस भोजपुरी गाने को करीब डेढ़ मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसे कल्पना पटवानी ने अपनी बेहतरीन आवाज दी. उनकी आवाज में गाने के लिरिक्स दिल को छू जा रहे हैं. गाने के बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं. डायरेक्टर उज्जवल पांडेय और कोरियोग्राफर प्रसून यादव हैं.
यह भी पढ़ें: 1 घंटे 43 मिनट की वो फिल्म, जिसमें दिखेगा काले जादू का खौफनाक खेल, घर बैठे इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें मूवी
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines