Chhaava vs Dharmarakshak Mahaveer Chhatrapati Sambhaji Maharaj: विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि ऐसा लग रहा है कि रिलीज से पहले ही विक्की की इस फिल्म चुनौती मिल गई है। दरअसल, फिल्म ‘छावा’ से पहले संभाजी महाराज पर आधारित एक और फिल्म ‘धर्म रक्षक महावीर संभाजी महाराज’ आने वाली है। ऐसे में ‘छावा’ के लिए ये बड़ी चुनौती हो सकती है।
‘धर्म रक्षक महावीर संभाजी महाराज’
गौरतलब है कि विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, ‘धर्म रक्षक महावीर संभाजी महाराज’ को 22 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतारा जाएगा। अब अगर दोनों फिल्मों को इतने कम समय में रिलीज किया जाएगा, तो जाहिर है कि बाद में रिलीज होने वाली फिल्म पर इसका असर पडे़गा और बाद में फिल्म ‘छावा’ को रिलीज किया जाएगा, तो इस पर इसका असर जरूर पड़ सकता है।
12 नवंबर को आया ट्रेलर
फिल्म ‘धर्म रक्षक महावीर संभाजी महाराज’ का ट्रेलर बीते दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज किया गया है। इस फिल्म को मराठी भाषा के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। अब अगर विक्की कौशल की फिल्म से पहले ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतार दिया जाएगा, तो हो सकता है कि इसका सीधा असर विक्की की फिल्म पर पड़े और ‘छावा’ के लिए ये बड़ी चुनौती भी हो सकती है।
ठाकुर अनूप सिंह लीड़ रोल में
हालांकि, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर किस तरह के परफॉर्म करेगी, ये तो आने वाली समय में ही पता लगेगा, लेकिन दोनों फिल्मों का एक साथ आना क्या मोड़ लेगा ये देखने वाली बात होगी। ‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपती संभाजी महाराज’ की बात करें तो इस फिल्म में अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह लीड़ रोल में नजर आने वाले हैं।
22 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपती संभाजी महाराज’ फिल्म मराठी भाषा के साथ ही हिंदी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने आज ही रिलीज किया है। यह फिल्म 22 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होनी है। फिल्म में अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें टीवी पर आई ‘महाभारत’ और कई टीवी शो समेत फिल्म ‘कमांडो 2’ में नजर आए।
‘छावा’ पर पड़ सकता है असर
वैसे तो फिल्म ‘धर्मरक्षक महावीर छत्रपती संभाजी महाराज’ कम बजट में बनी है, लेकिन ‘छावा’ से पहले इसकी रिलीज फिल्म के बिजनेस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाल सकती है। अब ये तो दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद ही पता लगेगा कि इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का कमाल दिखाया है।
कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज?
‘संभाजी महाराज’ की बात करें तो वो मुगलों की नाक में दम कर देने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे। संभाजी का जन्म 11 मार्च 1657 को पुरंदर किले में हुआ था। संभाजी की मां और शिवाजी की पहली पत्नी साईबाई का निधन तब हो गया था, जब संभाजी दो साल के ही थे। महारानी जीजाबाई ने ही संभाजी महाराज का पालन-पोषण किया।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला गीतकार कौन? कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines