Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला गीतकार कौन? कर्नाटक से हुआ गिरफ्तार

Mumbai Police Arrested Songwriter For Threatning Salman Khan: सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है जो पेशे के गीतकार निकला।

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार

सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Mumbai Police Arrested Songwriter For Threatning Salman Khan: मुंबई पुलिस को सलमान खान से जुड़ी एक धमकी मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कर्नाटक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने हाल ही में अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। ये शख्स पेशे से गीतकार है।

विज्ञापन

मामला तब सामने आया जब मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान खान और एक सिंगर को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सबको हैरान कर दिया। पुलिस अब मामले की पूरी तहकीकात कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

कर्नाटक के किया गया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स का नाम सोहेल पाशा है। सोहेल पाशा को कर्नाटक के रायचूर से गिरफ्तार किया। पाशा पर आरोप है कि उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के वर्ली पुलिस स्टेशन में 7 नवंबर को एक धमकी से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था, जब मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक मैसेस मिला था। मैसेज में लिखा था कि अगर सलमान खान की तरफ से 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस ने पाशा को यूं किया गिरफ्तार

पुलिस की जांच में सामने आया कि संदेश जिस मोबाइल नंबर से भेजा गया था, वो कर्नाटक के एक व्यक्ति वेंकटेश नारायणन का था। लेकिन जब पुलिस ने वेंकटेश से पूछताछ की, तो पता चला कि वो इस मामले में निर्दोष था। वेंकटेश ने खुलासा किया कि उसे अपना फोन एक दूसरे शख्स को देने के लिए कहा गया था, जिसकी पहचान बाद में पुलिस ने सोहेल पाशा के तौर पर की।

विज्ञापन

पब्लिसिटी के लिए दी थी धमकी

जब पुलिस ने पाशा से पूछताछ की, तो उसने पुलिस ने सामने खुलासा किया कि उसने धमकी केवल पब्लिसिटी पाने के लिए दी थी। पाशा का कहना था कि सलमान खान के नाम से जुड़ी खबरें और उनका ध्यान आकर्षित करने से उसे भी स्टारडम मिल सकता था। पाशा ने ये भी बताया कि उसे लगा कि अगर वो सलमान का नाम लेकर लोगों का ध्यान खींचेगा, तो उसका करियर ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ