हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vicky Kaushal की Chhaava ने 400 करोड़ का आंकड़ा किया पार, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स!

Vicky Kaushal Movie Chhaava Hits 400 Crores: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता की कहानी बन चुकी है। महज 15 दिनों में इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal Movie Chhaava Hits 400 Crores

Vicky Kaushal Movie Chhaava Hits 400 Crores: विक्की कौशल की फिल्म छावा इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ 15 दिन में ही 400 के आंकड़ें को पार कर लिया है। फिल्म का निर्देशन लक्समण उतेकर ने किया है और इसमें विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ने पहले वीकेंड कमा लिए 100 करोड़

फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही। पहले वीकेंड में ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। फिल्म को पहले हफ्ते में लगभग 219 करोड़ रुपये की कमाई हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली। ‘छावा’ को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और अच्छे वर्ड-ऑफ-माउथ ने इसकी कमाई को और बढ़ा दिया। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन यानी बीते बुधवार फिल्म ने 23 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जो फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभा गया। हालांकि, गुरुवार को इसके कलेक्शन में गिरावट आई और फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये कमाए।

विक्की के करियर की सबसे बड़ी हिट

अब 15वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन 400.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि फिल्म की गति अब थोड़ी धीमी हो गई है, लेकिन ये फिर भी विक्की कौशल के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। विक्की की पिछली सबसे बड़ी हिट ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ थी, जिसने 240 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘छावा’ ने तो अब उसे भी पीछे छोड़ दिया है और विक्की के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है।

विज्ञापन

फिल्म की कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में ‘छावा’ ने शानदार प्रदर्शन किया था। पहले दिन से लेकर सातवें दिन तक इसने कुल 219.25 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की, हालांकि कुछ गिरावट देखने को मिली। 15वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार तक फिल्म ने कुल 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

छावा ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने अपने 14वें दिन ‘स्त्री 2’, ‘जवान’ और ‘दंगल’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, ‘स्त्री 2’, ‘जवान’ और ‘दंगल’ ने अपने 14वें दिन 9.75 करोड़ रुपये, 8.6 करोड़ रुपये और 8.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Crazxy Review: 1 घंटे 40 मिनट एक ही शक्ल देखकर उब जाएंगे फैंस, कहानी में दिखा क्रेजीपन का ओवरडोज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola