Chum Darang पर अश्लील कमेंट के बाद Elvish Yadav दी सफाई, बोले- 'लोग इतने अनपढ़ हैं...'

Elvish Yadav On Chum Darang: चुम दरांग पर अश्लील कमेंट करने के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि लोग अनपढ़ हैं और उनकी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं।

youtuber elvish yadav reaction racist comment on chum darang his podcast

Elvish Yadav On Chum Darang. File Photo

विज्ञापन

Elvish Yadav On Chum Darang: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। सोशल मीडिया पर इतनी थू-थू के बाद फाइनली यूट्यूबर ने रिएक्शन दिया और चुम दरांग के खिलाफ अश्लील कमेंट करने पर सफाई दी है। एल्विश ने कहा कि उन्होंने अपने पॉडकास्ट से चुम दरांग वाला क्लिप हटा दिया है। उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला है, बल्कि लोग अनपढ़ हैं कि उनकी बात का गलत मतलब निकाल रहे हैं।

क्या बोले एल्विश यादव?

एल्विश यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर ने ट्रोलर्स के सामने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा, ‘पॉडकास्ट में मैंने चुम दरांग के लिए जो बोला था, वैसे मैंने ऐसा कुछ बोला या नहीं.. हटाओ.. मुझे इतनी नेगेटिविटी नहीं चाहिए। अगर मेरी तरफ से किसी को बुरा लगा है तो मैंने वीडियो से उस क्लिप को हटा दिया है।’

विज्ञापन

एल्विश ने रखा दूसरा पक्ष

दूसरा पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा, ‘कितने बेवकूफ लोग हैं जिनको ये समझ नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि मैंने कोविड बोल दिया कि चाइनीज विद चुम। लोग इतने अनपढ़ हैं कि मैं कसम से वो शब्द यूज नहीं करना चाहता। लोगों को समझ नहीं आता कि मैंने कहा था करणवीर को शायद कोविड हो रखा था जिससे उसका टेस्ट और स्मैल चला गया और उसे चुम दरांग पसंद आ गई।’

विज्ञापन

यूट्यूबर ने आगे कहा, ‘मैंने अपने शब्दों में कहीं पर भी चाइनीज या कोविड का इस्तेमाल नहीं किया है। मुझसे वाकई जो गलती हुई है, वो गलत है लेकिन इस वीडियो में लोग जबरदस्ती मुझे गलत ठहराने और मेरी गलती को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने वाले ऐसी-तैसी में जाएं।’

विज्ञापन

क्यों ट्रोल हो रहे यूट्यूबर?

बता दें कि एल्विश यादव के पॉडकास्ट ‘द लिटिल अड्डा कंपनी’ में रजत दलाल पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स की जमकर चुगली की। एल्विश ने करणवीर मेहरा और चुम दरांग को रोस्ट करते हुए कहा था कि ‘ये जो करणवीर है इसे पक्का कोविड रहा होगा। चुम किसे पसंद आती है? इतना खराब टेस्ट किसका होता है? चुम के नाम में अश्लीलता है। नाम चुम है लेकिन काम गंगूबाई वाले हैं।’ चुम दरांग पर अश्लील टिप्पणी करने के बाद से एल्विश यादव को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ