Charu Asopa के रिश्ते में हुआ सुधार!, पति राजीव सेन संग मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) पिछले काफी समय से अपने रिश्ते में बनी कड़वाहट को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। दोनों के कई सोशल मीडिया पोस्ट्स और बयान भी सामने आए, जिसमें इन दोनों एक दूसरे पर कई इल्जाम भी लगाए। लेकिन इस बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी देखने को मिली हैं, जिसने इस कपल के चाहने वालों का दिन बना दिया है।
गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर चारू ने कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें वो और उनकी बेटी जियाना के साथ राजीव सेन (Charu & Ziana celebrate Ganesh Chaturthi with Rajeev Sen) भी साथ देखे गए। अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का सहारा लेते हुए, दोनों ने अपनी बेटी जियाना सेन के साथ तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान राजीव की मां सुभ्रा सेन भी उनके साथ मौजूद रहीं।
चारु ने गणेश चतुर्थी पूजा के तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वो अपने परिवार के साथ देखी जा सकती हैं। पहली फोटो में चारु और राजीव मुस्कुराते हुए जियाना को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। अगली तस्वीर में, राजीव ज़ियाना को पकड़े हुए वेदी के सामने बैठे हैं और चारु मुस्कुराकर उनकी ओर देख रही हैं। नन्हीं जियाना चारु की गोद में बैठी हैं राजीव उनके बगल में बैठे कैमरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।
एक अन्य तस्वीर में चारों को मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में राजीव ने चारु को पकड़ रखा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए चारु ने लिखा, “हैप्पी गणेश चतुर्थी (हाथ जोड़ने वाली इमोजी)।”
https://www.instagram.com/p/Ch6yQrdrbZy/?utm_source=ig_web_copy_link
तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने लिखा, “मनमोहक तस्वीर हैप्पी गणेश चतुर्थी।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आप लोगों को एक साथ देखकर अच्छा लगा।” एक अन्य ने भी लिखा, “बहुत खुश.. हमेशा साथ रहो”
https://www.instagram.com/p/Ch6yhvYp7Cc/?utm_source=ig_web_copy_link
चारु और राजीव ने 2019 में शादी की थी। उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी जियाना का स्वागत किया। हाल ही में चारु ने अपने अलगाव के बारे में बात की थी। अगस्त में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में, चारु ने राजीव के साथ सुलह की संभावना के बारे में बात की। उन्होंने कहा था, “कोई चमत्कार अगर हो जाता है तो पता नहीं तो अभी मुझे ऐसे कोई चांस नहीं लग रहा है। मैंने अपना मन बना लिया है।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: