Charu Asopa: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस खुद से जुड़ी हर अपडेट अपने व्लॉग के जरिए भी शेयर करती रहती है।
कुछ दिनों से अभिनेत्री अपने लिए किराए का घर ढूंढ रही हैं, लेकिन उन्हें कुछ अच्छा नहीं मिल रहा है, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि एक सिंगल मदर के लिए अकेले घर ढूंढना कितना मुश्किल होता है। एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में अपनी दर्द भरी कहानी बताई है।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे रिश्तेदार और दोस्त…
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
चारु असोपा ने शेयर किया नया व्लॉग
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर अपना लेटेस्ट व्लॉग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मां-बेटी फिर निकली घर ढूंढने। बताते चलें कि इससे पहले भी एक्ट्रेस ने इसको लेकर अपना दर्द बयां किया है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट वीडियो में फिर से बताया है कि उनकी घर ढूंढने की तलाश अभी भी जारी है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपना घर क्यों नहीं चुन पा रही है।
बेटी जियाना के साथ फिर घर ढंढने निकली चारु
दरअसल, अपने व्लॉग में चारु अपनी बेटी जियाना के साथ फिर से अपने नए घर की तलाश में निकली हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने 3 से 4 अपार्टमेंट देखें हैं, लेकिन उनकी बेटी को बहुत तेज नींद आ गई और इसलिए वो वापस आ गए। हालांकि एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्होंने कुछ अपार्टमेंट को पसंद किया है, लेकिन मकान मालिक उन्हें पसंद नहीं करते हैं और इसलिए वो अपना घर फाइनल नहीं कर पा रही है।
मुंबई में अच्छा घर ढूंढ़ना बहुत मुश्किल काम है- चारु
साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई में अच्छा घर ढूंढ़ना बहुत मुश्किल काम है और इसकी तलाश अभी भी जारी है। चारु ने अपने वीडियो में बताया कि कुछ फ्लैट ऐसे हैं जो पूरी तरह से खाली हैं, लेकिन उनमें किचन में भी कोई अलमारियां नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए, कम से कम किचन कैबिनेट तो होनी ही चाहिए, जिससे उन्हें घर का काम न करना पड़े।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
6 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
8 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
9 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
12 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines