Kangana Ranaut ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे रिश्तेदार और दोस्त...

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए अपने विचार साझा किए है।

Kangana Ranaut

instagram

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपने एक पोस्ट में भाजपा के लिए चंडीगढ़ में 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीतिक क्षेत्र में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस को लेकर तेजी से खबरें वायरल हो रही थी कि वो राजनीति में एंट्री करने वाली है। हालांकि अब ऐसा नहीं है उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्पी

बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है कि मेरे रिश्तेदार और दोस्त मुझे यह मानकर भेज रहे हैं कि हेडलाइन मैंने दी है, लेकिन यह हेडलाइन और खबर मेरे द्वारा नहीं दी गई है।

Kangana Ranaut

instagram

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने खबरों पर लगाया विराम

बताते चलें कि एक्ट्रेस को लेकर खबरें थी कि चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दावेदार के रूप में वो चुनाव लड़ेंगी। साथ ही यह भी बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में अभिनेत्री-राजनेता किरण खेर की जगह लेंगी। हालांकि इन सभी खबरों पर अब एक्ट्रेस ने विराम लगा दिया है।

विज्ञापन

चुनाव लड़ने पर एक्ट्रेस ने दिया था ये रिएक्शन

बता दें कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने नवंबर में चुनावी राजनीति में संभावित प्रवेश को लेकर कहा था कि अगर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिला, तो वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार करेंगी।

विज्ञापन

कंगना का वर्कफ्रंट 

इसके साथ ही अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कंगना फिल्म तेजस में नजर आई है। साथ ही कंगना रनौत ने तमिल कॉमेडी-हॉरर सीक्वल चंद्रमुखी 2 में एक नर्तकी की भूमिका भी निभाई है। वहीं, अब एक्ट्रेस को अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा जाएगा। इस फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि एक्ट्रेस की पिछली फिल्मों के मुकाबले देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ