Tv Couples And Their Ugly Fights: बिग बॉस 17 में सबसे मशहूर फिलहाल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का रिश्ता हो रहा है। इन दोनों की शो में जितनी लड़ाई हो रही है उतनी तो बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच भी देखने को नहीं मिलती। हर दिन अंकिता विक्की से कभी अटेंशन के लिए तो कभी उनके प्यार के लिए लड़ते हुए दिखाई देती हैं। लेकिन इस दौरान विक्की के जवाब और उनका बिहेवियर न सिर्फ अंकिता बल्कि पूरे देश को निराश कर देता है। अब तो इन्हें देखकर ऐसे लगने लगा है कि शायद इनका शो खत्म होते-होते इनका रिश्ता भी खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘जाओ भाड़ में जाओ’, घरवालों पर भड़के Salman Khan; आज होगा Bigg Boss में तांडव
वैसे सिर्फ अंकिता और विक्की ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कपल्स हैं जिनकी शादीशुदा जिंदगी का तमाशा पूरी दुनिया के सामने बन चुका है। इतना ही नहीं इनका रिश्ता तो कुछ ऐसा बिगड़ा जहां से तलाक के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा। किसी ने अपने पति पर डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाया तो किसी ने चीटिंग का इलज़ाम लगाकर रिश्ता तोड़ दिया। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन- कौन शामिल है।
Image Credit: Google
Karan Mehra Nisha Rawal
करण और निशा टीवी इंडस्ट्री के उन पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं जिनके रिश्ते में आई दरार को लोगों ने आपकी नजरों से देखा है। अचानक ही इनके झगडे की खबर आई और सभी लोग हैरान रह गए। निशा ने करण पर मारपीट का आरोप लगाया और उनके खिलाफ न सिर्फ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई बल्कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पति और उनके परिवार वालों पर भी संगीन आरोप लगाए। बाद में निशा ने करण पर चीटिंग का भी इलज़ाम लगाया था।
Image Credit: Google
Sachin Shroff Juhi Parmar
जूही और सचिन ने साथ में कई शोज में काम किया है। इस एक्स कपल की भी आपस में काफी तकरार हुई। टीवी पर ये मामला काफी गरमाया और आखिर में इनका तलाक हो गया। अब जहां सचिन दूसरी शादी कर जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। वहीं, जूही अपनी बेटी और करियर का ध्यान दे रही हैं।
Image Credit: Google
Charu Asopa Rajeev Sen
सुष्मिता सेन के भाई और भाभी की शादी ने तो पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। इस कपल के रिश्ते में इतने उतार-चढ़ाव आए जितने टीवी सीरियल में भी देखने को नहीं मिलते। कभी ये एक-दूसरे पर चीटिंग का आरोप लगाते तो कभी साथ में हैप्पी फैमिली बनकर पोज देते। ऐसे में फैंस भी कंफ्यूज हो गए कि आखिर इनके बीच चल क्या रहा है। हालांकि, अपने रिश्ते को कटे मौके देने के बाद आखिर में इस कपल ने हमेशा के अलग होन्हे का फैसला ले लिया। लेकिन मीडिया में इन्होंने जो बयान दिया उन्होंने खूब सनसनी मचाई।
Image Credit: Google
Dalljiet Kaur Shalin Bhanot
दलजीत और शालीन टीवी के आइडियल कपल्स में से एक हुआ करते थे। इन्होंने नच बलिए के साथ-साथ अपनी केमिस्ट्री से फैंस के दिल भी जीते थे। लेकिन अचानक इनके रिश्ते में आई खटपट की खबरों ने सभी को चौंका दिया। दलजीत ने शालीन पर कई आरोप लगाए और वो अलग हो गईं। हालांकि, अभी तक खुलकर कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन अब दलजीत दूसरी शादी कर चुकी हैं। शालीन भी बिग बॉस के घर में टीना दत्ता के साथ रोमांस करते नजर आए थे।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines