Bigg Boss OTT 3: तीन दिन पहले जान लें कौन सा कंटेस्टेंट होगा बेघर और क्यों? 5 कारण

Bigg Boss OTT 3 में अब जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ड्रामा भी बढ़ता जा रहा है। इस बार सीजन में थप्पड़ कांड तक देखने को मिल गया है। ऐसे में ओटीटी वर्जन है तो नॉमिनेशन और एविक्शन भी बहुत जल्दी-जल्दी देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में फिर से कुछ कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, जिसमें से कोई एक इस वीकेंड का वार में बेघर हो जाएगा। चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं किसके चांस इस बार एविक्ट होने के सबसे ज्यादा है।

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction Reasons

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction Reasons

Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit Eviction Reasons: बिग बॉस ओटीटी 3 में नॉमिनेशन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब एक कंटेस्टेंट पर सबसे ज्यादा संकट आ गया है। दरअसल बुधवार को हुए नॉमिनेशन में 5 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। इस बार जो 5 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं वो हैं- लवकेश कटारिया, विशाल पांडे, अरमान मलिक, शिवानी कुमारी और चंद्रिका दीक्षित। अब इन 5 कंटेस्टेंट्स में से इविक्ट होने की तलवार जिस एक सदस्य पर सबसे ज्यादा लटक रही है वो हैं चंद्रिका दीक्षित। चलिए आपको बताते हैं वो 3 कारण जो दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल को इस बार कर सकते हैं घर से बेघर।

विज्ञापन

1. घर में ज्यादा योगदान नहीं

चंद्रिका दीक्षित जब से बिग बॉस में आई हैं, उनका ज्यादा योगदान दिख नहीं रहा है। चंद्रिका का ज्यादातर समय या तो किचन में खाना बनाते हुए निकलता है या फिर वो बस कृतिका मलिक, अरमान मलिक के साथ बैठे हुए दिखती हैं।

विज्ञापन

2. चंद्रिका का कोई दोस्त-दुश्मन नहीं

बिग बॉस ओटीटी 3 में जहां बाकी कंटेस्टेंट्स की आपस में कहीं ना कहीं दुश्मनी या दोस्ती नजर आ रही है वहीं चंद्रिका दीक्षित की अब तक ना तो ठीक से घर में कोई दोस्ती नजर आ रही है और ना ही वो किसी की कट्टर दुश्मन बनी दिख रही हैं।

3. चंद्रिका के अलावा बाकी 4 कंटेस्टेंट्स तगड़े

चंद्रिका दीक्षित के अलावा जो बाकी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं, उनका गेम काफी स्ट्रॉन्ग लग रहा है, चाहे वो लवकेश कटारिया हो या फिर शिवानी कुमारी जो घर में एंटरटेन करती नजर आ रही हैं। पिछले दिनों विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच काफी कुछ ड्रामा और बवाल देखने को मिला तो ऐसे में मेकर्स और ऑडियंस बिल्कुल नहीं चाहेगी कि इन दोनों में से कोई भी एविक्ट हो यानी बचती हैं बस चंद्रिका दीक्षित।

विज्ञापन

4. चंद्रिका का कोई स्टैंड नहीं

अब तक गे्म में देखने से ये पता चलता है कि वड़ा पाव गर्ल का किसी भी बात पर कोई स्ट्रॉन्ग स्टैंड नहीं है। पिछले दिनों अरमान मलिक की वाइफ कृतिका मलिक के लिए उनका एक गर्ल पावर वाला स्टैंड दिखता जरूर हैं मगर उसके अलावा ना तो किसी मुद्दे पर वो अपनी राय रखती हैं और ना ही किसी से अपना ऑपिनियन शेयर करती हैं।

5. चंद्रिका ने नहीं की कोई कॉन्ट्रोवर्सी 

बिग बॉस की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि वड़ा पाव गर्ल घर के अंदर काफी कुछ बवाल मचाने वाली है क्योंकि जिस तरह से बाहर दिल्ली की सड़कों पर चंद्रिका को देखा था उसे देखने से तो लग रहा था कि वो बिग बॉस के घर को भी सिर पर खड़ा कर लेंगी। लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ