हिंदी सिनेमा जगत के फेमस एक्टर चंद्रचूड़ सिंह अपनी पुश्तैनी हवेली को लेकर चर्चा में हैं. उनकी यूपी वाली हवेली को लेकर खबर सामने आ रही है कि अलीगढ़ में स्थित उनकी इस हवेली को बेचने की साजिश की जा रही है. ये दावा किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद किया है. ऐश्वर्या राय और प्रीति जिंटा के साथ काम कर चुके एक्टर ने अपनी चाची और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद चाची ने भी एक्टर के बड़े भाई पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.
दरअसल, बताया जाता है कि चंद्रचूड़ सिंह के पिता बलदेव सिंह विधायक थे और उनकी मां कृष्णा कुमारी देवी के पिता ओडिशा के महाराजा थे. ऐसे में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र के जलालपुर में उनकी हवेली है, जिसका नाम ‘द हवेली एस्टेट 1855’ (कल्याण भवन) है.
यह भी पढ़ें: सामंथा ने शादी में पहनी थी पोर्ट्रेट कट डायमंड अंगूठी, कीमत इतनी कि उड़ जाएंगे होश, मुगलों से है खास कनेक्शन
चंद्रचूड़ ने पुलिस में की शिकायत
चंद्रचूड़ ने अपनी इसी हवेली को बेचने की साजिश का आरोप लगाया है. वह अपनी मां और दो भाइयों का साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे. जहां उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया. उन्होंने चाची और अन्य कुछ लोगों पर जमीन को बेचने की साजिश का आरोप लगाया है. चंद्रचुड़ ने बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया था. इसमें एक्टर ने कहा था कि उनके पिता ने बहुत अन्याय सहा है. उन्हें उस घर में कभी रहने नहीं दिया गया. अब वो इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.
चंद्रचूड़ का परिवार
रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रचूड़ के पिता बलदेव सिंह तीन भाई थी. इसमें बलदवे सबसे बड़े थे और दूसरे भाई पुण्य प्रताप के बच्चे विदेश और मुंबई में रहते हैं. बलदेव के सबसे छोटे भाई गंगा सिंह का कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया. उनके बच्चे भी विदेश में रहते हैं. वहीं, चंद्रचूड़, बलदेव सिंह के बेटे हैं. उनके भाई अभिमन्यु सिंह हैं, जो कि फिल्ममेकर हैं. एक्टर ने बताया कि पहले उनका परिवार एक साथ रहता था. इसी कोठी में उनका बचपन बीता है. लेकिन, अब उन्होंने बताया कि चाचा के निधन के बाद हवेली को लेकर साजिश रची जा रही है.
यह भी पढ़ें: The Family Man 3 की वो 5 खामियां, जो ऑडियंस को भी खूब खटकी; OG श्रीकांत तिवारी हुए कहीं गुम!
चंद्रचूड़ की चाची भी पहुंचीं SSP के पास
इतना ही नहीं, चंद्रचूड़ के पास उनकी चाची भी पहुंचीं. उन्होंने एक्टर और उनके भाई के साथ ही अन्य के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है. एक्टर की चाची ने इस जमीन पर अपना हक जताया है और मारपीट करके उन्हें घर से बाहर निकलने की कोशिश का आरोप भी लगाया है.
2026 में ओटीटी पर कमबैक करेंगे चंद्रचूड़
बहरहाल, अगर चंद्रचूड़ के प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह बड़े अंदाज में ओटीटी पर वापसी करने जा रहे हैं. वह सीरीज ‘ताज’ में खलनायक में विलेन की भूमिका में दिखेंगे. इसे साल 2026 में रिलीज किया जाएगा. इसकी शूटिंग किशनगढ़ और अजमेर की खूबसूरत जगहों पर की जा रही है. इसके निर्देशक और निर्माता अभिमन्यु सिंह हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा इरादा…’, ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कॉन्ट्रोवर्सी पर मांगी माफी
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines