Chand Mera Dil Vs The Great Grand Superhero Box Office Collection: अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी तक भी कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे की इस फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 11% रही. इस फिल्म के शोज 2,707 रहे. वहीं 11 दिनों में फिल्म ने भारत में 25.20 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 29.79 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 33.64 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office collection Day 12: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 12वें दिन किया इतने का कलेक्शन
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की कमाई
जैकी श्रॉफ की ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की कमाई में गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 लाख की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं चौथे दिन फिल्म के शोज 613 रहे. भारत में महज 4 दिनों में फिल्म ने 1.38 करोड़ की ही कमाई की है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.64 करोड़ रहे. मंडे टेस्ट में फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.
यह भी पढ़ें: रात में अकेले न देखें Netflix की ये 5 भूतिया फिल्में, क्लाइमेक्स देख कांप उठेगी आत्मा
दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में जैकी श्रॉफ सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं. वहीं इस फिल्म को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. हालांकि फिल्म कमाई के मामले में कछुए की रफ्तार में आगे बढ़ रही है. वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ में अनन्या के साथ लक्ष्य लीड रोल में हैं. फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि कुछ लोग फिल्म के कुछ सीन्स को ट्रोल कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
42 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines