Bigg Boss 18: बाहर आते ही Kashish की मां के 3 बड़े खुलासे, बायस्ड फैसलों की खोली पोल!

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Mother Exposed: बिग बॉस 18 के घर से कशिश कपूर की मां ने बाहर आते ही अविनाश मिश्रा पर जमकर हमला बोल दिया है।

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Mother Exposed

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Mother Exposed

Bigg Boss 18 Kashish Kapoor Mother Exposed: बिग बॉस 18 में फैमिली वीक चल रहा है और इसी कड़ी में अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, कशिश कपूर की मां के अलावा बाकी कंटेस्टेंट्स के परिजन भी घर से अंदर गए। इस दौरान चाहत पांडे की मां और कशिश की मां ने अविनाश से तीखे सवाल किए। अब घर से बाहर आने के बाद कशिश कपूर की मां ने मेकर्स पर भी हमला बोला है। कलर्स के बायस्ड फैसलों की कशिश की मां ने पोल खोली है। चलिए आपको बताते हैं कशिश के वो 5 बड़े खुलासे जो उन्होंने अब इंटरव्यू में किए हैं।

विज्ञापन

कशिश को बनाया विलेन

कशिश कपूर की मां का कहना है कि उनकी बेटी कशिश को जबरदस्ती का टारगेट किया, जहां एक तरफ कशिश को वीकेंड का वार पर काफी ज्यादा सुनाया गया और इसे लगातार बैश किया गया वो काफी ज्यादा गलत था। हमें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा है। अगर कशिश को बहुत गलत-गलत सुनाया गया तो अविनाश ने जो चाहत के बारे में बोला कि ये शर्टलेस देखना चाहती है तो फिर अविनाश से उसे लेकर भी सवाल करना चाहिए।

विज्ञापन

कशिश को किया गया टारगेट

कशिश की मां ने कहा कि अविनाश को हीरो बनाने के लिए जबरदस्ती का इस बात को मुद्दा बनाया गया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ हेल्दी फ्लर्ट था जो कि कशिश ने कबूला भी। उसने बार-बार कहा कि वो हेल्दी फ्लर्ट कर रही थी। लेकिन सामने से अविनाश ने भी उसे एन्जॉय किया फिर बाद में अविनाश ने एक जबरदस्ती का एंगल शब्द पकड़ लिया और कशिश पर सभी लोग चढ़ गए।

विज्ञापन

अविनाश को बनाया गया हीरो

कशिश कपूर की मां ने इंटरव्यू में अविनाश की तरफ मेकर्स की बायस्नेस का भी इशारा किया है। उन्होंने कहा कि जब ये मुद्दा खत्म हो गया था तो 10 दिन बाद इसे मुद्दा बनाकर वीकेंड का वार पर कशिश को निशाना बनाया गया। अगर अविनाश चाहता तो ये बात उसी दिन एक ही लाइन में खत्म हो जाती लेकिन उसने इसे मुद्दा बनाकर खुद को हीरो दिखाने के लिए पब्लिक सिंपैथी के लिए यूज किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ