Celina Jaitly: पॉपुलर एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. गॉसिप टाउन से लेकर खबरों के बाजार तक इस वक्त सेलिना जेटली की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में हैं. सेलिना ने शादी के सालों बाद अपने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा है?
सेलिना ने शेयर किया पोस्ट
सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी एक फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए सेलिना ने बेहद लंबा-सा कैप्शन लिखा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सेलिना ने लिखा कि #साहस #तलाक… अपनी लाइफ के सबसे मजबूत और अंशात तूफान के बीच मैं अकेले इस लड़ाई को लडूंगी. ये मैंने कभी नहीं सोचा था, जीवन ने सब कुछ छीन लिया.
बेहद इमोशनल नजर आईं एक्ट्रेस
सेलिना ने लिखा कि अपने पेरेंट्स के बिना और किसी की हेल्प के बिना, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी लाइफ में ये पल भी आएगा, जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया था, वे चले गए, जिन वादों पर मुझे विश्वास था वे चुपचाप टूट गए, लेकिन तूफान ने मुझे नहीं डुबोया. इसने मुझे बचाया और मेरे अंदर की महिला से मिलने के लिए मजबूर किया जो मरने से इनकार करती है, क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी हूं.
मेंटल और फिजिकल टॉर्चर जैसे आरोप
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि साहस, अनुशासन, धैर्य, आग और विश्वास पर पली-बढ़ी, मुझे उठना सिखाया गया है, जब दुनिया चाहती है कि मैं गिर जाऊं, जब मेरा दिल टूट रहा हो. सेलिना ने अपने पोस्ट में और क्या लिखा? इसके लिए आप एक्ट्रेस के पोस्ट को देख सकते हैं. गौरतलब है कि अभिनेत्री ने अपने पति पीटर हाग पर मेंटल और फिजिकल टॉर्चर जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि सेलिना जेटली बीते कुछ समय से अपने भाई को लेकर चर्चा में हैं. सेलिना का भाई यूएई की जेल में बंद है, जिसे वापस लाने के लिए एक्ट्रेस खूब हाथ-पैर मार रही हैं.
यह भी पढ़ें- इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज, रिलीज हो रही ये फिल्में-सीरीज
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
9 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
10 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
10 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
12 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines