Celebs Controversy: फिल्मी सितारों को लोग बड़े पर्दे से लेकर रियल लाइफ तक भरपूर प्यार देते हैं। यही वजह है कि ये सितारे जहां भी जाते हैं वहां लोग उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। मगर की बार लोगों को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि कई बार यह गुस्सा एक स्टार का उनके को-स्टार के लिए भी हो सकता है। कुछ स्टार्स के साथ तो ऐसी घटनाएं घट चुकी है कि उनके फैन ने उन्हें सार्वजनिक रूप से थप्पड़ तक मार दिया। हालांकि, कुछ मामलों में शरारती तत्वों का भी हाथ रहा है। फैंस के अलावा सितारों को कई बार को-स्टार्स के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा है। इन्ही सब कारणों से बॉलीवुड के कई सितारे सरेआम थप्पड़ खा चुके हैं-
यह भी पढ़ें: Karan Johar ने कबूला ‘नेपोटिज्म’ का आरोप, Koffee With Karan Season 8 के टीजर में सेक्स लाइफ पर की बात
रणवीर सिंह
बी-टाउन में अपने अजब-गजब स्टाइल के लिए जाने जाने वाले रणवीर सिंह के साथ भी ऐसी घटना घट चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता बेंगलुरु में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, जिसका एक वीडियो सामने आया था। इस इवेंट में एक शख्स ने सरेआम रणवीर सिंह के थप्पड़ मार दिया था।
गौहर खान
इस लिस्ट में गौहर खान का भी नाम शामिल है। साल 2014 की बात है जब रियलिटी शो के दौरान अनजान शख्स ने सबसे सामने थप्पड़ मार दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार वह शख्स गौहर खान के कपड़े देखने के बाद भड़क गया था। हालांकि उस शख्स ने बाद में खुलासा किया था कि गौहर खान का यह एक पब्लिसिटी स्टंट था और एक्ट्रेस ने खुद उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा था, ताकि उन्हें ‘दबंग 3’ में रोल मिल सके।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत भी सरेआम थप्पड़ खा चुकी हैं। दरअसल साल 2016 में मल्लिका पेरिस में अपने बॉयफ्रेंड सिरिल ऑक्सेनफैन्स के साथ अपने अपार्टमेंट में थीं। तभी तीन शख्स चेहरे पर मास्क लगाकर आए और उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए एक्ट्रेस की पिटाई कर दी थी।
बिपाशा बसु
साल 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ के सेट पर करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि इस दौरान करीना को इस कदर गुस्सा आ गया कि उन्होंने सेट पर बिपाशा बसु के थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद से दोनों एक्ट्रेस के बीच कभी बात नहीं हुई।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines