Nidhi Pal
मैं निधि पाल पिछले पांच साल से मीडिया से जुड़ी हूं और Etv Bharat, Amar Ujala Digital जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ जुड़ी हूं।
Read More---विज्ञापन---
Koffee With Karan Season 8: करण जौहर का कॉफी विद करण एक बेहद मजेदार शो है। इस शो में सिनेमा की दुनिया के सितारे एंट्री लेते हैं और अपनी जिंदगी के कई राज का खुलासा करते हैं। पिछले सीजन में कई सितारों ने शो में शिरकत की थी और अब एकबार फिर से करण जौहर कॉफी विद करण सीजन 8 की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। इसके बाद वह तमाम बॉलीवुड से लेकर साउथ की हस्तियों के राज से पर्दा उठाएंगे। पिछला सीजन भी काफी एंटरटेनिंग रहा था। जहां सारा अली खान, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा, अनन्या पांडे से लेकर सामंथा रुथ प्रभु समेत तमाम स्टार्स आए थे। अब फैंस की नजरें एक बार फिर ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के गेस्ट पर होंगी।
यह भी पढ़ें: War 2 में हुई पठान और टाइगर की एंट्री, Hrithik Roshan संग ये छह बड़े सितारे भी मचाएंगे धमाल
नहीं करना होगा इंतजार
बता दें कि कॉफी विद करण सीजन 8, 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगा। इसके लिए करण जौहर ने आज अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ एक प्रोमो वीडियो शेयर की किया है। करण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर शो की स्ट्रीमिंग की तारीख का एलान कर दिया है। अब लोगों को अपने फेवरेट सेलेब्रिटी गॉसिप के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
उड़ाया खुद का मजाक
प्रोमो में करण जौहर पिंक कलर की हुडी में अपने डुप्लीकेट से मिलते हैं, लेकिन एक कॉनसाइंस उन्हें बताता है कि पिछला सीजन काफी उबाऊ और ठंडा सा था। इसके बाद करण जौहर चौंकते हुए कहते हैं कि क्या उनकी कॉफी में कोई नशीली चीज मिला दी है, इसपर करण का हमशक्ल कहता है कि हां ऐसा हो सकता है। आगे उसका मजाक उड़ाते हुए कॉन्साइंस करण से कहता है कि उसे अपने शो का नाम ‘कोल्ड कॉफी विद करण’ रख देना चाहिए था।
क्या करण की कोई सेक्स लाइफ नहीं है?
इसके बाद वह उससे पूछता है, ‘क्या तुम्हारे नेपो बेबीज के साथ वो चीजी चुटकुले मजेदार होने चाहिए थे? इस पर और ज्यादा ट्रोल करते हुए कॉन्साइंस ने करण को बताया कि सभी एपिसोड लगभग एक जैसे थे और 50 साल का व्यक्ति द्वारा 20 साल के बच्चों से उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछना बहुत ही बेकार था। क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि आपकी अपनी कोई सेक्स लाइफ नहीं है?’
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।