Celebs Statements To Ban Firecrackers On Diwali: दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और इसको लेकर हर कोई काफी ज्यादा उत्साहित है। हर साल की तरह इस साल भी जोरों-शोरों से इसकी तैयारियां चल रही हैं। घर से लेकर बाजार तक हर कोई अपने घरों को खूबसूरत लाइटों से जगमगा रहा है। दिवाली के दिए जलाने के साथ लोग पटाखे भी जलाते हैं और उनसे प्रदूषण भी होता है। हालांकि इनपर बैन भी लगा है और कई सितारे फैंस को पटाखे न जलाने की नसीहत (Celebs Statements To Ban Firecrackers On Diwali) देते हुए भी नजर आए हैं। हालांकि उनको इसके बाद अपनी हरकतों को लेकर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ चुका है।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी कई बार फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने जब अपने चहेते फैंस से पटाखे न जलाने की अपील की तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें खूब बुरा भला कहा। यूजर्स ने कहा ये लोग नए साल पर खुद खूब पटाखे जलाते हैं, अब हमें ज्ञान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Agastya Nanda को डेट कर रही हैं SRK की लाडली Suhana Khan? Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में दोनों साथ आए नजर
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका को अस्थमा की दिक्कत है और पटाखों के धुएं से उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। इस बात का जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया था, लेकिन बाद में प्रियंका की जब सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर वायरल हुई तो एक्ट्रेस अपने इस बयान को लेकर काफी ट्रोल हुईं थीं।
सोनम कपूर
सोनम कपूर को भी पटाखे जलाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। एक्ट्रेस का मानना है कि ऐसा करने से इंसानों के साथ-साथ जानवरों को भी नुकसान पहुंचता है।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने अपने फैंस से पटाखे न जलाने की गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था,‘प्लीज पटाखे जलाना ना जलाए, इनसे निकला धुआं हमारे पर्यावरण को नकुसान पहुंचाता है। हमारे बच्चों के लिए भी ये काफी हानिकारक है। सोशल मीडिया पर यूजर्स नेहा के इस बयान से बिल्कुल सहमत नहीं थे। एक यूजर्स ने तो इस बयान के बाद नेहा की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वह हुक्का पीती नजर आ रही थीं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
7 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
8 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
11 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines