हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chandrayaan 3 की लैंडिंग पर बॉलीवुड सितारों ने इस तरह दिया रिएक्शन, शाहरुख खान ने लिखी दिल छूने वाली बात

विज्ञापन
Celebs Reaction On Chandrayan 3 Landing

Celebs Reaction On Chandrayan 3 Landing: भारत ने अपने नाम एक ऐतिहासिक कामयाबी कर ली है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग हो गई है और पूरे देश में खुशी का माहौल है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग से हर कोई जश्न मना रहा है।

वहीं, अब इस पर बॉलीवुड सितारों का भी रिएक्शन आने लगा है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल सहित कई बड़े सितारों ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- इंडियन सिनेमा की इकलौती एक्ट्रेस, जिनका आने वाली 5 फिल्मों में अहम रोल, बॉलीवुड के 1400 करोड़ दांव पर

विज्ञापन

Chandrayaan 3

शाहरुख खान ने लिखी दिल छूने वाली बात

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। एक्टर ने लिखा कि चांद तारे तोड़ लाऊं….सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और @ISRO छा गया। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों… पूरी टीम को बधाई, जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है। चंद्रयान-3 सफल रहा, चंद्रमा पर नरम लैंडिंग #चंद्रयान3

विज्ञापन

Chandrayaan 3

अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दी बधाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि ‘करोड़ों दिल ISRO को थैंक्यू कह रहे हैं, आपने हमें गौरान्वित किया।’ इसके साथ ही अक्षय ने आगे लिखा कि ‘भारत को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं, इंडिया चांद पर है और हम चांद पर है… #Chandrayaan3’

विज्ञापन

Chandrayaan 3

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी किया पोस्ट

इसके साथ ही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर बधाई दी है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘ISRO को चंद्रयान 3 की सक्सेफुल लैंडिंग के लिए बधाई… ये हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है जय हिंद।’

विज्ञापन

Chandrayaan 3

विक्की कौशल ने भी जाहिर की खुशी 

साथ ही चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए विक्की कौशल ने भी पोस्ट किया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘ISRO की टीम को बधाई… थैंक्यू हमें हमें गर्व महसूस कराने के लिए।’

विज्ञापन

Chandrayaan 3

श्रद्धा कपूर ने किया पोस्ट

वहीं, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम ‘इसरो के चीफ के भाषण देते हुए वीडियो शेयर किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि ‘वाह… क्या मूमेंट है।

विज्ञापन

Chandrayaan 3

आलिया भट्ट ने भी जाहिर की खुशी

इसके साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि ‘एंड द रेस्ट इज हिस्ट्री।’

विज्ञापन

ट्रिब्यूट टू चंद्रयान

इसके साथ ही चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर आनंद राज आनंद ने एक गाना भी गाया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola