Celebrity Masterchef Top 3 Contestant: सोनी टेलीविजन पर बीते दिन यानी 27 जनवरी 2025 से ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) का आगाज हो गया है। इस शो में अब सेलिब्रिटी तड़का लगाते नजर आने वाले हैं और उनकी क्लास लगाने के लिए तीन-तीन जज हैं। शो का पहला ही दिन बहुत ही शानदार रहा और 12 कंटेस्टेंट में से पहले दिन के टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए जिन्होंने अपनी बेहतरीन डिश से जज को इंप्रेस किया। इन टॉप 3 में से एक नाम तो बहुत ही शॉकिंग है जिसने सभी को हैरान कर दिया। आइए फिर जान लेते हैं उनके नाम।
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ को मिले टॉप 3
बिग बॉस 18 खत्म हो गया है तो उसकी जगह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ ने ले ली है। इस शो में आपको दिग्गज कलाकार खाना पकाते नजर आएंगे। शो का पहला दिन काफी इंटरेस्टिंग था जिसमें अनुपमा फेम अनुज कपाड़िया से लेकर ससुराल सिमर का की दीपिका कक्कड़ भी खाना बनाने का चैलेंज लेती नजर आईं। शो के पहले ही टॉप 3 कंटेस्टेंट के नाम सामने आए जिन्होंने जजों को इंप्रेस किया। ये हैं निक्की तंबोली, उषा नाडकर्णी, तेजस्वी प्रकाश। दरअसर हर दिन शो में 3 टॉप 3 चुने जाएंगे और उनमें से एक को इम्यूनिटी पिन दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant का पाकिस्तानी लवर कौन? जिसके साथ शादी और हनीमून की प्लानिंग
इस कंटेस्टेंट ने किया हैरान
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में एक ऐसी कंटेस्टेंट भी हैं जिन्होंने पहले ही दिन सभी को हैरान कर दिया है। हम बात कर रहे हैं निक्की तंबोली की जिन्होंने अपनी डिश से सभी को हैरान कर दिया। दरअसल निक्की ने बैंगन के टाकोज बनाए जो खाने में इतने टेस्टी थे कि तीनों जज अपनी उंगलियां चाटते रह गए। उषा ताई ने कह भी दिया कि वो शॉक्ड हैं कि निक्की एक्टिंग के साथ-साथ घर का काम भी कर लेती हैं।
सबसे बकवास लगी इस कंटेस्टेंट की डिश
हालांकि निक्की तंबोली को पहले ही दिन इम्यूनिटी पिन मिल गया और अन्य के खाने की भी तीनों जज ने काफी प्रशंसा की। लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसा भी था जिसकी तो फराह ने वाट लगा दी। हम बात कर रहे हैं राजीव अदातिया की जिन्होंने समोसे के साथ चटनी बनाने की कोशिश की जिसमें बैंगन के साथ अंडा भी डाला लेकिन वो इतनी बकवास बनी थी की फराह ने कह दिया अगर आज एलिनिमिनेश होते तो तुम शो से बाहर होते।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav ने करणवीर मेहरा की जीत पर लिया यू टर्न, नाम लिए बिना गिनाई खूबियां
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines