पॉपुलर शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने फिनाले के बेहद करीब है। शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और विनर को लेकर भी जमकर कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसकी चर्चा भी हो रही है। इस बीच अब हम फिनाले से पहले आपको शो के जजेस, होस्ट, विनर को मिलने वाली प्राइज मनी और विनर प्रीडिक्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
जजेस पैनल में कौन-कौन शामिल, कौन होगा होस्ट?
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की बात करें तो इस सीजन के जजमेंट पैनल में मशहूर शेफ रणवीर बरार, विकास खन्ना और संजीव कपूर शामिल हैं। कपूर ही शो के विनर की अनाउंसमेंट भी करेंगे। इसके अलावा मशहूर फिल्म निर्माता फराह खान शो की मेजबानी करेंगी और शो में जमकर धमाल देखने को मिलेगा।
कितनी है शो की प्राइज मनी?
वहीं, अगर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर को मिलने वाली प्राइज मनी की बात करें तो शो के विनर को एक ट्रॉफी, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैकेट और 25 लाख रुपये कैश बतौर प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे। हालांकि, ये प्राइज मनी इस बार किसकी किस्मत में लिखी है, ये तो शो के फिनाले में ही पता लगेगा।
विनर प्रीडिक्शन
इसके अलावा अगर शो के विनर प्रीडिक्शन की बात करें तो अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि गौरव खन्ना ही शो के विजेता हैं। वहीं, निक्की तंबोली शो की फर्स्ट रनर-अप और तेजस्वी प्रकाश तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि शो का विनर कौन होता है?
8 बजे शुरू होगा फिनाले
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का फिनाले आज रात 8:00 बजे सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, डिजिटली देखने के लिए आप इसे चैनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और SonyLIV पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे घुटन हो रही थी…’, सर्जरी से पहले डॉक्टर ने क्या किया? ताहिरा कश्यप ने बताया दिलचस्प किस्सा
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
43 mins agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
10 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
16 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
23 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines