Celebrity MasterChef: सोनी लिव पर आ रहा कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर रहा है। शो में सभी सेलिब्रिटीज कुक्स इम्यूनिटी पिन के लिए फाइट कर रहे थे। सभी को पीछे छोड़ते हुए दीपिका कक्कड़ ने इस पिन को हासिल कर लिया है। हालांकि इस रेस से 5 सेलिब्रिटीज को बाहर भी होना पड़ा है, जिनमें दो नाम काफी ज्यादा शॉकिंग हैं। आइए जानते हैं कि दीपिका कक्कड़ ने किन सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़कर इम्यूनिटी पिन को हासिल किया है?
गौरव और तेजस्वी को दी टक्कर
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में जज विकास खन्ना ने सभी सेलिब्रिटीज को चैलेंज दिया। इसके तहत उन्हें शेफ विकास की स्पेशल डिश ‘ब्रह्मांड’ को दोहराना था। पूरे यूनिवर्स को रिप्रेजेंट करने वाली इस डिश को लौंग लतिका, खोया, आम और अनानास का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया था। इसके बाद सभी सेलिब्रिटी कुक्स ने शेफ विकास खन्ना की डिश को बनाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: Ranveer Brar कौन? जिनमें शेफ के साथ एक्टिंग का हुनर, करीना कपूर से खाया था ‘थप्पड़’
इन तीन की डिश ने जीता दिल
विकास खन्ना की डिश ‘ब्रह्मांड’ को बनाने और इम्यूनिटी पिन हासिल करने की रेस में निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, दीपिका कक्कड़, तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना और फैसल शेख शामिल थे। इस डिश को बनाने के लिए सभी को 2 घंटे का समय दिया गया। जब तीनों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार ने सेलिब्रिटीज की डिश को चखा तो उन्होंने गौरव खन्ना, दीपिका कक्कड़ और तेजस्वी प्रकाश को टॉप 3 सिलेक्ट किया। हालांकि तीनों में से दीपिका ने इम्यूनिटी पिन जीता।
बता दें कि इम्युनिटी पिन को जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ अपनी इस इम्यूनिटी का इस्तेमाल शो के दौरान कभी भी कर सकती हैं। वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया की पहली कुक बनीं जिसने इम्यूनिटी पिन जीता।
ये 5 सेलिब्रिटी रेस से हुए बाहर
बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इम्यूनिटी पिन की रेस से अभिजीत सावंत, उषा नाडकर्णी, अर्चना गौतम, चंदन प्रभाकर और कविता सिंह बाहर हो चुके हैं। इनमें से उषा नाडकर्णी और कविता का नाम काफी चौंकाने वाला है क्योंकि जहां कविता पहले से शेफ हैं और यूट्यूब पर अपना खुद का कुकिंग चैनल चलाती हैं। वहीं उषा ताई का कुकिंग में काफी एक्सपीरियंस रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शो के दौरान उनकी हर डिश को जज ने सराहा है। अर्चना गौतम की वजह से उन्हें इस रेस से बाहर होना पड़ा।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
11 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines