---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Ranveer Brar कौन? जिनमें शेफ के साथ एक्टिंग का हुनर, करीना कपूर से खाया था ‘थप्पड़’

Celebrity MasterChef: सोनी टीवी पर शुरू हुआ नया कुकिंग शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो में रणवीर बरार सेलिब्रिटीज की डिश को जज कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Celebrity MasterChef: सोनी टीवी पर शुरू हुआ नया कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में टीवी के पॉपुलर सेलिब्रिटीज अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार इस शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि रणवीर बरार और विकास खन्ना ‘मास्टरशेफ इंडिया’ में भी नजर आ चुके हैं। बात करें रणवीर की तो वह सिर्फ अपनी रेसिपी नहीं बल्कि एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

कौन हैं रणवीर बरार? 

रणवीर बरार लखनऊ के रहने वाले हैं, जिनका जन्म 8 फरवरी, 1978 में हुआ था। आज उनका नाम दुनियाभर के जाने-माने शेफ में शुमार है। उन्होंने इंडियन फूड को पूरी दुनिया के सामने अलग अंदाज में पेश किया है। उनके फूड और रेसिपी की दुनिया दीवानी है। रणवीर को तमाम कुकिंग शो में बतौर जज भी देखा जा चुका है। साल 2001 में गोवा के फोर्ट अगुआडा बीच रिजॉर्ट में रणवीर बरार ने अपना पहला रेस्टोरेंट ओपन किया था। अब दुबई में भी उनका ‘कश्कन’ नाम से एक रेस्टोरेंट है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vikas Khanna कौन? जिनकी डिश विदेश तक हिट, व्हाइट हाउस भी चख चुका स्वाद

---विज्ञापन---

कैसे शुरू हुई शेफ की जर्नी?

रणवीर बरार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पहली बार अपने पिता के लिए खाना बनाया था। रणवीर ने बताया था कि 15 साल की उम्र में एक बार उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी। उस वक्त उनकी मां ने उन्हें खाना बनाने के लिए कहा था। रणवीर ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता के लिए राजमा-चावल बनाया था। उस वक्त उनके पिता ने कुछ नहीं कहा था लेकिन बाद में उनकी मां से कहा था कि रणवीर ने राजमा-चावल काफी अच्छे बनाए हैं। बस यहीं से उनकी उम्मीदें और कॉन्फिडेंस बढ़ा और उन्होंने शेफ बनने की तरफ अपना एक कदम बढ़ाया था।

---विज्ञापन---

जब करीना कपूर से खाया थप्पड़

रणवीर बरार सिर्फ शेफ नहीं बल्कि फेमस राइटर भी हैं। हाल ही में उन्होंने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई और उन्हें सफलता भी मिली। रणवीर एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर’ में नजर आए थे। फिल्म में एक सीन था, जहां करीना ने उन्हें थप्पड़ मारा था। हालांकि इस सीन पर बात करते हुए रणवीर ने कहा था कि सीन को करते वक्त करीना काफी अनकंर्फटेबल थीं। इस सीन को कंप्लीट करने के लिए 15 बार रीटेक करना पड़ा था।

First published on: Jan 29, 2025 04:28 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola