Dipika Kakar In Celebrity MasterChef: आजकल कुकिंग शोज को टीवी पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसी को देखते हुए सोनी टीवी पर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ आज से दस्तक देने जा रहा है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स नजर आएंगे। लिस्ट में टीवी की पॉपुलर बहू दीपिका कक्कड़ भी अपनी कुकिंग का कमाल दिखाती हुईं नजर आएंगी। जाहिर है कि दीपिका को ‘ससुराल सिमर का’ में काफी पसंद किया गया था। पिछले काफी वक्त से एक्ट्रेस किसी शो में नजर नहीं आ रही थीं। हालांकि अब फैंस दीपिका कक्कड़ को ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखेंगे। डेली सोप को छोड़कर उन्होंने इस कुकिंग शो को क्यों चुना इसका कारण उन्होंने खुद बता दिया है।
दीपिका कक्कड़ क्यों बनीं शो का हिस्सा?
कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ आज से सोनी टीवी पर शुरू हाे रहा है। इससे पहले दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो मेकर्स ने सोनी लिव के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका ने बताया है कि उन्होंने कुकिंग शो को क्यों चुना है? वीडियो में एक्ट्रेस कारण बताते हुए कहती हैं, ‘सबसे पहला कारण है कि मैं मास्टरशेफ की बहुत बड़ी फैन रही हूं। कहीं ना कहीं मेरे अंदर ख्वाहिश थी कि मुझे मौका मिले। आखिरकार मुझे मौका मिल गया।’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में दिखेंगे ये 12 स्टार्स, जानें कब और कहां देख सकेंगे?
वीडियो में दीपिका आगे कहती हैं, ‘मेरा दूसरा कारण है कि मुझे कुकिंग बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि इस प्लेटफॉर्म से अच्छा जरिया और कोई नहीं हो सकता है अपनी कुकिंग को एक अलग लेवल पर ले जाने का। हम कुकिंग सीख रहे हैं। मजे कर रहे हैं और डर भी रहे हैं। तीसरा सबसे जरूरी कारण है कि बहुत लोगों ने बोला है कि मैं घर में बैठ गई हूं। मैं किचन में सिर्फ खाना ही बनाती हूं। मैं क्या थी और क्या हो गई।’
पावरफुल महिलाओं को कर रहीं रिप्रेजेंट
एक्ट्रेस कहती हैं, ‘ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें आमतौर की जिंदगी में बहुत बार ऐसा सुनना पड़ता है। मैं उन सभी के लिए आज यहां खड़ी हूं। मैं दिखाना चाहती हूं कि खाने की क्या पावर होती है और हमारी क्या पावर है। मैं इस शो में सभी पावरफुल महिलाओं को रिप्रेजेंट करने आई हूं।’
ये स्टार्स भी शो में आएंगे नजर
गौरतलब है कि ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में दीपिका कक्कड़ के अलावा अभिजीत सावंत, कविता सिंह, मिस्टर फैजू, राजीव अदातिया, गौरव खन्ना, उषा नाडकर्णी, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश और चंदन प्रभाकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे। ये शो आज रात 8 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
41 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines