Celebrity MasterChef में दिखेंगे ये 12 स्टार्स, जानें कब और कहां देख सकेंगे?

Celebrity MasterChef Premiere: सोनी टीवी पर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ आज से शुरू होने जा रहा है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इसे आप कब और कहां देख सकेंगे?

celebrity masterchef premiere today sony liv contestants list when and where watch

Celebrity MasterChef Premiere. File Photo

Celebrity MasterChef Premiere: कलर्स टीवी पर ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के आगाज के बाद एक और कुकिंग शो दस्तक देने के लिए तैयार है। सोनी लिव पर आज से ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ शुरू होने जा रहा है। इस शो में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान जज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। उनके साथ शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार भी नजर आएंगे। इस शो में टीवी के पॉपुलर स्टार्स अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि आप इस शो को कब और कहां देख सकेंगे?

विज्ञापन

सोनी लिव पर देगा दस्तक

पिछले दिनों ही मेकर्स ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का प्रोमो जारी करते हुए प्रीमियर डेट का ऐलान किया था। इस शो को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। आप इसे 27 जनवरी से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे देख सकेंगे। इसके अलावा शो को सोनी लिव ऐप पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

खाना पकाते दिखेंगे ये स्टार्स

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स खाना पकाते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में टीवी की बहू दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, अभिजीत सावंत, कविता सिंह, मिस्टर फैजू, राजीव अदातिया, अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, उषा नाडकर्णी और चंदन प्रभाकर जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

विज्ञापन

शुरू हो चुकी है शूटिंग

बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की शूटिंग काफी वक्त पहले ही शुरू हो चुकी है। मेकर्स फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए लगातार शो से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें शेफ कविता नजर आईं। बता दें कि कविता यूट्यूब पर अपने कुकिंग चैनल को लेकर काफी फेमस हैं। अब वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी डिश से जज को इम्प्रेस करती हुई दिखाई देंगी।

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ से कितना अलग?

बता दें कि भारती सिंह के कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ में टीवी के कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। इसमें अधिकतर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स भी हैं। अपनी कुकिंग के साथ दर्शकों को कॉमेडी की डोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में स्टार्स सिर्फ कुकिंग करते हुए दिखाई देंगे। प्रोमो से साफ है कि शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के ऊपर काफी प्रेशर है कि वह अपनी डिश से जज को इम्प्रेस कर सकें। फैंस भी दोनों शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ