Celebrity MasterChef Black Apron Challenge: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ दिन पर दिन काफी इंटरेस्टिंग होता जा रहा है। शो में सेलिब्रिटीज को एक से बढ़कर एक टफ चैलेंज दिए जा रहे हैं। आलम ये है कि अपनी कुकिंग से शो के जज को इम्प्रेस करना सेलेब्स के लिए काफी मुश्किल हो गया है। लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि निक्की तंबोली और उनकी टीम को ब्लैक एप्रन चैलेंज से बचने का एक मौका दिया गया। इस चैलेंज में एक सेलिब्रिटी तो सेफ हो गया लेकिन 4 अन्य सेलिब्रिटीज को ब्लैक एप्रन चैलेंज में जाना पड़ा। इस चैलेंज में दीपिका कक्कड़ पहले से शामिल हैं।
निक्की की टीम को मिली थी हार
पिछले एपिसोड में सेलिब्रिटी कुक्स को डबल-ट्रपल टीम चैलेंज दिया गया था। इस दौरान एक टीम फैजल शेख की बनाई गई जबकि दूसरी टीम निक्की तंबोली की बनाई गई। इस टीम चैलेंज को फैजल की टीम जीत ले गई लेकिन निक्की की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, कबिता सिंह और अभिजीत सावंत को ब्लैक एप्रन चैलेंज से खुद को बचाना था।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के 5 स्ट्रॉन्ग सेलेब्स को किसकी लगी ‘नजर’? हर डिश से जज नाखुश
महंगे इंग्रेडिएंट्स से बनानी थी डिश
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि पांचों सेलिब्रिटी कुक्स को निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, कबिता सिंह और अभिजीत सावंत को ब्लैक एप्रन चैलेंज से बचने के लिए कुकिंग करनी थी। इसके लिए उन्हें करीब 31 लाख के इंग्रेडिएंट्स दिए गए थे, जिनका इस्तेमाल करते हुए सेलेब्स को अपनी डिश कंप्लीट करनी थी।
कौन-कौन पहुंचे ब्लैक एप्रन चैलेंज में
कुकिंग के दौरान जिस सेलिब्रिटी की डिश जज को सबसे ज्यादा पसंद आई उनमें तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया और निक्की तंबोली शामिल रहीं। उनके अलावा कबिता सिंह और अभिजीत सावंत की डिश भी ठीक-ठाक रही। आखिरी में फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश सेफ हो गई हैं। वहीं राजीव अदातिया, अभिजीत सावंत, निक्की तंबोली और कबिता सिंह को ब्लैक एप्रन दिया गया।
कौन हो सकता है एलिमिनेट?
इस तरह तीसरे हफ्ते के ब्लैक एप्रन चैलेंज में दीपिका कक्कड़, राजीव अदातिया, अभिजीत सावंत, निक्की तंबोली और कबिता सिंह पहुंच गए हैं। इनमें सबसे कमजोर सेलिब्रिटी कुक की बात की जाए तो वह राजीव और अभिजीत हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन इस हफ्ते किसका सफर शो से खत्म हो जाएगा?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
36 mins agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
3 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines