Celebrity MasterChef Black Apron Challenge: सोनी लिव का कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपना चौथा हफ्ता पूरा कर चुका है और आज शो में फैसल शेख की टीम को ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करना होगा। जाहिर है कि बीते दिन एपिसोड में सेलिब्रिटीज को टीम चैलेंज दिया गया था। इस दौरान गौरव खन्ना की टीम से चैलेंज को जीत लिया। वहीं फैसल शेख की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। अपकमिंग एपिसोड में वह ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करेंगे। आइए जानते हैं कि कौन चौथे हफ्ते में एलिमिनेट हो सकता है?
क्या था टीम चैलेंज?
लेटेस्ट एपिसोड में सेलिब्रिटीज को टीम चैलेंज दिया गया था, जिसमें उन्हें मुंबई के एक थिएटर में जाकर कुकिंग करनी थी। यहां फिल्म देखने आए दर्शकों को इंटरवेल में अपनी डिश बेचने और ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने थे। इस चैलेंज में निक्की तंबोली और अर्चना गौतम ने हिस्सा नहीं लिया था, क्योंकि उन्हें अच्छी डिश बनाने के लिए एडवांटेज मिला था। जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार ने निक्की और अर्चना को अन्य सेलिब्रिटीज की टीम बनाने का मौका दिया।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef का मास्टरमाइंड कौन? चुपचाप कर रहा फिनाले में जगह पक्की!
किस टीम में कौन?
निक्की तंबोली ने गौरव खन्ना और फैसल शेख को टीम का कैप्टन बनाया। गौरव की मैक्सिकन फूड टीम में कबिता सिंह, तेजस्वी प्रकाश और राजीव अदातिया रहे। वहीं फैसल की कोरियन फूड टीम में दीपिका कक्कड़, उषा नाडकर्णी और आयशा जुल्का रहीं। दोनों टीमों ने चैलेंज पूरा करते हुए फिल्म देखने आए दर्शकों को अपनी डिश बेची। इस दौरान गौरव की टीम ने करीब 50,000 रुपये कमाए जबकि फैसल की टीम ने 30,000 रुपये कमाए।
कौन हो सकता है एलिमिनेट?
टीम चैलेंज में ज्यादा कमाई करते हुए गौरव खन्ना की टीम जीत गई जबकि फैसल की टीम हार गई। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि फैसल शेख, आयशा जुल्का, दीपिका कक्कड़ और उषा नाडकर्णी को ब्लैक एप्रन चैलेंज का सामना करना होगा। लेटेस्ट प्रोमो में हिंट दिया गया था कि किसी एक की डिश सबसे खराब बनी है। अब इन चारों में से कौन एलिमिनेट होगा ये एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद पता चलेगा। उधर, ये खबर भी है कि दीपिका कक्कड़ ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ छोड़ दिया है। हो सकता है कि उनके जाने के बाद आज शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हो।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
2 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
4 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
5 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
5 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
19 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
23 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines