Celebrity MasterChef का मास्टरमाइंड कौन? चुपचाप कर रहा फिनाले में जगह पक्की!

Celebrity MasterChef Mastermind: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में 10 सेलिब्रिटीज एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज हम आपको उस सेलिब्रिटी के बारे में बताएंगे जो शो में असली मास्टरमाइंड बनकर फिनाले में जगह पक्की कर रहा है।

kabita singh mastermind of celebrity masterchef silently beat all celebrities cooks

Celebrity MasterChef File Photo

Celebrity MasterChef Mastermind: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में इस वक्त 10 सेलेब्स बचे हैं, जो अपनी कुकिंग से तीनों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सेलेब्स में कुछ ऐसे हैं, जिन्हें देखकर साफ है कि वह शो में लंबी रेस का घोड़ा बन चुके हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हें लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको उस सेलिब्रिटी के बारे में बताएंगे जो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का असली मास्टरमाइंड है और चुपचाप फिनाले में अपनी जगह पक्की कर रहा है।

शो में शामिल कितने सेलिब्रिटी?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अभी तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, गौरव खन्ना, अर्चना गौतम, राजीव अदातिया, कबिता सिंह, निक्की तंबोली, आयशा जुल्का, उषा नाडकर्णी और फैजल शेख बचे हैं। इससे पहले चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।

शो का असली मास्टरमाइंड कौन?

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में वैसे तो सभी सेलिब्रिटीज अपना 100% देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कबिता सिंह की बात करें तो वह चुपचाप अपनी कुकिंग से तीनों जज फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार काे इम्प्रेस कर रही हैं। शो के दौरान देखा जाता रहा है कि कबिता बहुत कम ही बात करती हैं। उनका पूरा फोकस अपनी कुकिंग पर रहता है। ये अलग बात है कि उन्हें कई बार हार का मुंह देखना पड़ा है लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि कबिता चुपचाप अपनी रेसिपी के जरिए गेम में आगे बढ़ती जा रही हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं कबिता सिंह

आपको बता दें कि कबिता सिंह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और यूट्यूब पर अपना खुद का चैनल ‘Kabita’s Kitchen’ चलाती हैं। उनके चैनल पर 14.3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा पिछले साल 2023 में कबिता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिजिटल क्रिएटर का अवॉर्ड भी मिल चुका है। पिछले चार हफ्तों में देखा गया है कि कबिता सिंह को जितने भी चैलेंज दिए गए हैं, उन्होंने उसे पूरा किया है। दूसरे हफ्ते में टीम चैलेंज को उन्होंने जीता भी था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ