सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट्स का हुआ रियूनियन, निक्की तंबोली समेत इन कुक्स ने बनाई दूरी

सोनी टीवी के रिएलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट्स का अब एक रियूनियन देखने को मिल रहा है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर कौन-कौन शामिल हुआ रियूनियन पार्टी में, चलिए आपको बताते हैं।

Celebrity Masterchef

Celebrity Masterchef

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की कंटेस्टेंट रह चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का ने हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के अपने को-कंटेस्टेंट्स के लिए एक शानदार गेट-टुगेदर ऑर्गेनाइज की। इस खास मौके पर कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए और आयशा की मेहमाननवाजी की खुलकर तारीफ की। हालांकि, कुछ कुक्स ने इस रियूनियन से दूरी भी बना ली।

विज्ञापन

आयशा जुल्का का मास्टरशेफ का सफर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होंने शो के दौरान कंटेस्टेंट्स  के साथ गहरी दोस्ती बना ली। यही वजह रही कि उन्होंने अपने को-कंटेस्टेंट्स को अपने घर बुलाया और उनके साथ इस खूबसूरत पल को शेयर किया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

राजीव अदातिया ने शेयर की तस्वीरें 

इस गेट-टुगेदर का हिस्सा रहे राजीव अदातिया ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में सभी प्रतियोगी हंसी-मजाक करते और शानदार वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। राजीव ने इस मौके पर आयशा जुल्का का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘रियूनियन!! आयशा जी, शानदार खाने और बेहतरीन मेजबानी के लिए आपका धन्यवाद। आपके घर का प्यार और गर्मजोशी वाकई दिल छू लेने वाली थी। टेस्टी भोजन!! बाकी सभी को बहुत मिस किया!!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajiv Adatia (@rajivadatia)

विज्ञापन

रियूनियन में कौन-कौन रहा शामिल?

इस मुलाकात में मास्टरशेफ सेलिब्रिटी के कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए, जिनमें चंदन प्रभाकर, गौरव खन्ना, कविता, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया और तेजस्वी प्रकाश शामिल थे। तेजस्वी प्रकाश अपने भाई के साथ इस मुलाकात में पहुंची थीं। सभी ने मिलकर बेहतरीन शाम का लुत्फ उठाया और इस पल को कैमरे में कैद किया। एक तस्वीर में सभी खुलकर हंसते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ पता चलता है कि इस रियूनियन का माहौल वाकई काफी खुशनुमा था।

कौन-कौन गेट टुगेदर में नहीं आया? 

इस गेट-टुगेदर में फैजल शेख, दीपिका कक्कड़, अर्चना और निक्की तंबोली शामिल नहीं हो सके, जिसकी कमी सभी को खली। राजीव अदातिया ने अपनी पोस्ट में भी इन कंटेस्टेंट्स को याद किया और लिखा कि उनकी गैरमौजूदगी काफी खली।

विज्ञापन

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में बढ़ रहा है मुकाबला

वहीं दूसरी ओर सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का मुकाबला दिन-ब-दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में शो से उषा नाडकर्णी का एलिमिनेशन हुआ, जिसके बाद पूरी टीम भावुक हो गई। खासतौर पर फैजल ने उषा नाडकर्णी के एलिमिनेशन का जिम्मेदार खुद को बताया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ