'लाफ्टर शेफ्स' के इस कंटेस्टेंट के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस ने तस्वीर पर लुटाया प्यार

कलर्स के लाफ्टर कुकिंग शो के कंटेस्टेंट के घर नन्हा मेहमान आया है। जी हां, दर्शकों को सालों से हंसाते आ रहे इस कंटेस्टेंट के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आखिर कौन है वो कंटेस्टेंट, चलिए आपको बताते हैं।

Laughter Chefs

Laughter Chefs

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन और लाफ्टर शेफ्स के कंटेस्टेंट सुदेश लहरी के घर खुशखबरी आई है। जी हां, सुदेश लहरी अब दादा बन गए हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर की खुशी

सुदेश लहरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो एक न्यू बॉर्न बेबी से बच्चे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी फैमिली में एक नए सदस्य ने दस्तक दी है।’ इसके साथ ही उन्होंने #Grandson का हैशटैग भी जोड़ा। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आई, फैंस और सेलेब्रिटीज की बधाइयों की झड़ी लग गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudesh Lehri (@realsudeshlehri)

‘आप तो अभी भी यंग लगते हैं’

सुदेश लहरी की उम्र 59 साल है, लेकिन उनकी फिटनेस और एक्टिवनेस को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो इतने बड़े हो चुके हैं कि दादा बन जाएं। यही वजह है कि फैंस उनकी पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं, ‘सुदेश जी, आप तो अभी भी जवान दिखते हैं, आपको दादा बोलना अजीब लग रहा है।’ वहीं, कुछ लोगों ने उनकी जवानी की तुलना बॉलीवुड एक्टर्स से भी कर दी।

विज्ञापन

टीवी सेलेब्स ने भी दी बधाई

सुदेश लहरी के दादा बनने की खबर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी जगत के सितारों के लिए भी हैरानी भरी थी। कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने पुराने साथी को बधाई देते हुए लिखा, ‘वाह गुरु, अब तो ग्रैंडपा लहरी कहकर बुलाना पड़ेगा।’ वहीं कपिल शर्मा, भारती सिंह और कीकू शारदा, अली गोनी और निया शर्मा ने भी उन्हें इस नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं।

लाफ्टर शेफ में एंटरटेन कर रहे सुदेश

सुदेश लहरी इन दिनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ में नजर आ रहे हैं, जहां वो अक्सर मनारा चोपड़ा और उससे पहले निया शर्मा के साथ अपनी मस्तीभरी नोकझोंक और फ्लर्टिंग के लिए चर्चा में रहे थे। जैसे ही उनकी दादा बनने की खबर आई, कुछ फैंस ने मजाक में लिखा, ‘क्या निया शर्मा को पता है कि आप दादा बन गए? अब तो उन्हें भी दादी कहना पड़ेगा!’ सोशल मीडिया पर ऐसे ही कई फनी कमेंट्स वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

सुदेश लहरी का करियर

सुदेश लहरी ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी शो से की थी और वे ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों को खूब हंसाते रहे हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त पंचलाइन आज भी दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ