Celebrity MasterChef में किसकी डिश से जज इम्प्रेस? इम्युनिटी रेस से 2 हुए बाहर

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का तीसरा एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। इस मौके पर 3 सेलिब्रिटी कुक्स को कॉम्पिटिशन की रेस से बाहर कर दिया गया जबकि एक जोड़ी ने अपनी डिश से तीनों जज का दिल जीत लिया।

celebrity masterchef archana gautam usha nadkarni impress judge with her fusion dish

Celebrity MasterChef. File Photo

विज्ञापन

Celebrity MasterChef: फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार का कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ सोनी लिव पर काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। शो का तीसरा एपिसोड काफी धमाकेदार रहा जिसमें सभी सेलिब्रिटी कुक्स को नया चैलेंज दिया गया। दरअसल, सभी कुक्स को जोड़ियों में डिश पकाना था जिसके चलते कुछ लोगों में बहसबाजी भी देखने को मिली। जिन सेलिब्रिटी कुक्स की डिश को जज ने सबसे ज्यादा पसंद किया वह अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी थीं।

जोड़ियों में बनानी थी डिश

‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के तीसरे एपिसोड में तीनों जज ने सभी सेलिब्रिटी कुक्स को अनोखा चैलेंज दिया। इस दौरान 10 लोगों को मिलाकर 5 जोड़ियां बनाई गईं। दरअसल, सभी प्रतियोगियों को एक-एक बोर्डिंग पास दिया गया जो बीच से आधा था। बोर्डिंग पास का एक हिस्सा किसी जिस प्रतियोगी कि दूसरे बोर्डिंग पास के हिस्से से मिल रहा था उन्हें मिलकर जोड़ी में कुक करना था।

विज्ञापन

किसके साथ कौन बना जोड़ीदार?

अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी की जोड़ी बनी जबकि गौरव खन्ना के साथ निक्की तंबोली, दीपिका कक्कड़ के साथ तेजस्वी प्रकाश, फैसल शेख के साथ राजीव अदातिया और अभिजीत सावंत के साथ कविता सिंह की जोड़ी बनाई गई। सभी को स्टेट और कंट्री के फ्यूजन वाली ड्रिंक बनानी थी।

विज्ञापन

किसकी डिश ने जीता दिल?

अर्चना गौतम और उषा नाडकर्णी के बीच कुकिंग के दौरान काफी बहसबाजी देखने को मिली। दोनों ने मिलकर ‘कोकम बोरीचा’ ड्रिंक बनाई थी जिसे तीनों जज ने काफी पसंद किया। उनकी डिश जज को काफी पसंद आई। अन्य सेलिब्रिटीज की डिश जज को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर सकी। वहीं गौरव खन्ना और निक्की तंबोली ने ‘हरवाता पंजाबी ट्विस्ट’ ड्रिंक बनाई। ये दोनों भी जज को इम्प्रेस नहीं कर सके।

कौन हुआ रेस से बाहर?

अभिजीत सावंत और कविता सिंह को इम्युनिटी पिन की रेस से बाहर होना पड़ा। दोनों ने ‘बटर फ्लिपी विद मिंट फ्लेवर ड्रिंक’ बनाई थी जो फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार को बिल्कुल पसंद नहीं आई। बता दें कि उनसे पहले चंदन प्रभाकर भी इम्युनिटी पिन की रेस से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ