Celebrities Patch Up in 2024: ये साल कई सेलिब्रिटीज की जिंदगी में खुशियां और सुकून लेकर आया है। साल 2024 में कई ऐसे पंगे सॉल्व होते हुए नजर आए, जिनकी फैंस ने उम्मीद तक छोड़ दी थी। कई सेलेब्स ने अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स को भूलकर अपने रिश्ते और दोस्ती को एक और मौका दिया और आज उनका बॉन्ड पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
Govinda-Krushna Abhishek
गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक में साल 2016 से टेंशन चल रही थी। कृष्णा की लाख कोशिशों के बावजूद गोविंदा और उनका परिवार उन्हें माफ करने को तैयार नहीं था। हालांकि, इस साल जब कृष्णा की बहन आरती सिंह (Arti Singh) की शादी हुई तो गोविंदा सारे गिले-शिकवे भुलाकर अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंच गए। इस दौरान गोविंदा ने कृष्णा, कश्मीरा और उनके बच्चों को भी आशीर्वाद दिया था। इसके बाद जब गोविंदा को गोली लगी, तो कश्मीरा भागी-भागी अस्पताल पहुंची थीं। इसके बाद से वो वापस एक परिवार बन गए हैं।
Elvish Yadav-Maxtern
एल्विश यादव और मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर का झगड़ा इस साल खूब हाईलाइट में बना रहा। मैक्सटर्न ने कई बार सोशल मीडिया पर एल्विश से पंगे लिए और फिर एल्विश ने परेशान होकर मैक्सटर्न को पीट दिया। इंटरनेट पर इस हाथापाई के वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसके बाद एल्विश के खिलाफ मैक्सटर्न ने कंप्लेंट भी फाइल की थी। आखिर में दोनों ने पैचअप कर लिया और दोस्त बन गए।
Abhishek Kumar-Samarth Jurel
बिग बॉस के घर में टीवी के इन दो हैंडसम एक्टर्स के बीच घमासान लड़ाई देखने को मिली थी। अभिषेक ने तो समर्थ को नेशनल टीवी पर चांटा तक मार दिया था। इस जानी-दुश्मनी का अंत भी इस साल हो गया। अब जल्द ही ये दोनों ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में साथ कुकिंग करते हुए नजर आने वाले हैं।
Kapil Sharma-Sunil Grover
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में साल 2017 में ऐसी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से मुंह मोड़ लिया था। कपिल ने कथित तौर पर सुनील को फ्लाइट में चांटा मारा था। इसके बाद सुनील ने उनका शो छोड़ दिया था। कई सेलेब्स ने इन दोनों का पैचअप करवाने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अब इस साल दोनों ने सारी गलतफहमियां भुलाकर साथ में कमबैक किया।
यह भी पढ़ें: Chum Darang की चूक या चालाकी? जिसने बनाया टाइम गॉड, उसी की दी कुर्बानी
Charu Asopa-Rajeev Sen
चारु असोपा और राजीव सेन का रिश्ता काफी कंट्रोवर्शियल रहा है। दोनों का ऑफिशियली तलाक हो चुका है और जब ये दोनों अलग हुए थे तो इस एक्स कपल ने खुलेआम एक-दूसरे पर संगीन आरोप लगाए थे और इज्जत की धज्जियां उड़ा दी थीं। हालांकि, इस साल दोनों बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं और साथ में सारे फंक्शन्स और विदेश में छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines