Chum Darang की चूक या चालाकी? जिसने बनाया टाइम गॉड, उसी की दी कुर्बानी

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में असली खेल तो चुम दरांग खेल रही हैं। जिसने चुम को टाइम गॉड बनाया, उन्होंने उसे ही नॉमिनेशन में नहीं बचाया।

Bigg Boss 18 Chum Darang

Bigg Boss 18 Chum Darang file photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते के नॉमिनेशंस एक बार फिर दर्शकों को चौंका देंगे। चुम दरांग (Chum Darang) के टाइम गॉड बनने का उनके ग्रुप को फायदा होगा या नहीं, वो तो आपको एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। अब नॉमिनेशन सीधे-सीधे नहीं होंगे। इस बार कंटेस्टेंट्स के हाथ में ज्यादा पावर्स नहीं होंगी। उन्हें 2 ही ऑप्शन मिलेंगे। जिनमें से एक को उन्हें बचाना होगा और दूसरे को नॉमिनेट करना होगा।

कौन-कौन हुआ नॉमिनेट?

एक हिफाजत का स्तंभ होगा जिसमें एक बार में कंटेस्टेंट्स की 2 तस्वीरें लगी होंगी। सभी एक-एक कर आएंगे और इस स्तंभ पर एक फोटो को निकाल देंगे और वो तस्वीर लगी रहेगी वो कंटेस्टेंट सुरक्षित हो जाएगा। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं और सिर्फ 3 लोग अगले हफ्ते तक सुरक्षित हैं। जो नॉमिनेट हुए हैं वो हैं- रजत दलाल (Rajat Dalal), अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena), चाहत पांडे (Chahat Pandey), ईशा सिंह (Eisha Singh), कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun)।

विज्ञापन

चुम ने श्रुतिका को नॉमिनेशन से नहीं किया सेव

जिसका मतलब है कि सिर्फ करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) और शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) इस नॉमिनेशन टास्क में सेव हुए हैं और चुम टाइम गॉड होने की वजह से पहले से ही सुरक्षित थीं। अब हैरानी इस बात है कि श्रुतिका इस हफ्ते नॉमिनेट हो गईं। चुम के होते हुए भी श्रुतिका का नॉमिनेट होना चौंका देने वाला है। दरअसल, जब श्रुतिका टाइम गॉड थीं, तब उन्होंने पहले चुम को नॉमिनेशन से बचाया और फिर 2 बार उन्हें टाइम गॉड बनाया।

विज्ञापन

श्रुतिका को भारी पड़ी गलती

श्रुतिका ने कोई कसर नहीं छोड़ी और खुलकर चुम पर अपना प्यार बरसाया। चुम ने भी एक टास्क में श्रुतिका को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन जब बारी नॉमिनेशन से बचाने की आई तो चुम ने करण और शिल्पा को चुन लिया। अब ये चुम की चाल थी या फिर उनसे इस टास्क में कोई चूक हो गई? वो तो टास्क देखने के बाद ही पता चलेगा। इतना तो तय है कि चुम को टाइम गॉड बनाना श्रुतिका के काम नहीं आया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ