इन 7 सेलेब्स के लिए खास होगी 2025 की ईद, किसी कपल तो किसी के बच्चे का होगा पहला जश्न

ईद के जश्न में इस बार चार चांद लगने वाले हैं। कई स्टार्स इस साल अपने बच्चों के साथ पहली ईद मनाएंगे। कुछ सेलिब्रिटीज की तो ये शादी के बाद पहली ईद होने वाली है।

EID 2025

EID 2025 file photo

विज्ञापन

ईद का चांद इस बार कई सेलेब्स के लिए और भी खास होने वाला है। इस साल कई बॉलीवुड, टीवी और पाकिस्तानी कलाकार ईद के जश्न में डूबे हुए नजर आएंगे। हाल ही में कई मुस्लिम सेलेब्स की शादियां हुई हैं और कई सेलेब्स के बच्चों का जन्म हुआ है। ऐसे में इन स्टार्स के लिए ये मीठी ईद और भी खुशियों और मिठास से भरी रहेगी। चलिए जानते हैं किस-किसके लिए इस बार ईद का जश्न खास रहेगा?

Advertisment

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी तो की है, लेकिन एक्ट्रेस ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। होली पर जिस तरह से जहीर रंगों से खेलते हुए नजर आए थे अब उसी तरह साक्षी भी ईद के जश्न में हिस्सा लेंगी। ये दोनों एक-दूसरे के मजहब का सम्मान करते हैं। ऐसे में सोनाक्षी की ये शादी के बाद पहली ईद होने वाली है।

मावरा हुसैन

मावरा हुसैन ने अभी कुछ समय पहले एक्टर अमीर गिलानी संग निकाह किया है। इनके निकाह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। मावरा की शादी पाकिस्तान की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। जिस तरह से उनकी शादी में रंग जमा था, अब उनकी पहली ईद पर भी वही धमाकेदार सेलिब्रेशन देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी की गोपी बहू यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड शाहनवाज शेख संग शादी की थी। अब उनका बेटा ‘जॉय’ इस बार पहली ईद मनाएगा। ईद पर इस बार देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख क्या स्पेशल करते हैं? वो देखने वाला होगा।

विज्ञापन

अली फजल-ऋचा चड्ढा

मुन्ना भैया और भोली पंजाबन के बेटे ‘जुनैरा इदा फजल’ की भी ये पहली मीठी ईद होगी। जुनैरा का जन्म 16 जुलाई साल 2024 में हुआ था। जुनैरा के पैदा होने के बाद अली फजल और ऋचा चड्ढा भी पेरेंट्स के तौर पर पहली ईद बनाएंगे।

विज्ञापन

सना खान

सना खान को हाल ही में दूसरा बेटा हुआ है। सैय्यद हसन जमील के साथ ये सना खान की पहली ईद होगी। सना खान और उनके पति दोनों बच्चों के साथ इस बार ये जश्न और भी ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट करेंगे।

विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी

‘बिग बॉस’ के विनर और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी महजबीन के साथ अभी शादी की है। अब निकाह के बाद मुनव्वर और महजबीन साथ में पहली बार ईद का जश्न मनाने वाले हैं। कॉमेडियन का परिवार पूरा हो चुका है और ऐसे में ईद का जश्न तो शानदार होगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबूर अली

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली की बहन सबूर अली भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस सबूर अली और अली अंसारी ने कुछ समय पहले ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। 18 मार्च साल 2025 में उनकी बेबी गर्ल को जन्म दिया था। सजल अली के लिए ये ईद एक्स्ट्रा स्पेशल रहेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ