Animal के इंटीमेट सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, फिर भी सिर्फ Adult ही देख पाएंगे फिल्म!

Rashmika Mandanna Ranbir Kapoor Movie: रणबीर और रश्मिका की अपकमिंग मूवी ‘एनिमल’ पर अब सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। फिल्म में कई बड़े बदलाव होंगे जिससे मेकर्स को भी झटका लग सकता है।

Rashmika Mandanna Ranbir Kapoor Movie

Image Credit: Google

विज्ञापन

Rashmika Mandanna Ranbir Kapoor Movie: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये फिल्म रिलीज के बेहद पास है लेकिन अब मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गयी है। जिसका मतलब है फिल्म से कुछ सीन्स काट दिए जाएंगे। साथ ही कुछ सीन्स और डायलॉग्स में बड़ा बदलाव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya ने अब क्यों बांधे Samantha की तारीफों के पुल? बोले- ‘होश उड़ा दिए’

विज्ञापन

एनिमल में होंगे 5 बड़े बदलाव

बता दें, अब ‘एनिमल’ से रणबीर और रश्मिका के इंटीमेट सीन्स हटाने का भी आदेश आया है। ये सब जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आ रही है। अब सोशल मीडिया पर CBFC का एक सर्टिफिकेट खूब वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक, ‘एनिमल’ में सेंसर बोर्ड ने कुछ 5 बदलाव करने के लिए कहा है। सामने आए इस सर्टिफिकेट की मानें तो पहले ‘एनिमल’ के मेकर्स को रणबीर और रश्मिका के इंटीमेट और क्लोज-अप शॉट्स हटाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा फिल्म से इस्तेमाल किए गए ‘वस्त्र’ शब्द को ‘कॉस्ट्यूम’ से रिप्लेस करने की भी अपील की गई है।

सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिए आदेश

साथ की फिल्म के डायलॉग्स ‘कभी नहीं’ और ‘क्या बोल रहे हो आप’ में भी बदलाव करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा फिल्म में ‘नाटक’ शब्द को भी म्यूट करने की सलाह दी गई है। और साथ ही कुछ सबटाइटल्स बदलने का भी सजेशन दिया गया है। ‘एनिमल’ से सभी ऑफेंसिव वर्ड्स को सबटाइटल्स के साथ हटाने के लिए भी साफ निर्देश आए हैं। बता दें, इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से A यानी (अडल्ट) सर्टिफिकेट दिया गया है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड

अब देखना होगा कि फिल्म में इतने सारे बदलाव होने के बाद भी क्या फिल्म में वो इम्पैक्ट बना रहता है जिसकी फैंस उम्मीद कर रहे हैं। दरअसल, फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। 1 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, फिल्म को मिल रहे रिस्पांस को देखकर तो ऐसा ही लगा रहा है जैसे ये कमाई के नए रिकार्ड्स सेट करने वाली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ