इस साल इन 5 फिल्मों के बोल्ड सीन पर चला ब्लेड, संस्कारी बना सेंसर बोर्ड

Censor Board Effect On Movies: सेंसर बोर्ड ने इस साल 5 फिल्मों पर सख्ती दिखाई है। कई बड़ी फिल्मों में काटछांट करके उन्हें रिलीज किया गया है। इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में मौजूद हैं? चलिए जानते हैं।

Deva Chhaava

सेंसर बोर्ड की रडार पर आईं ये 5 फिल्में। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Censor Board Effect On Movies: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन भाई अहान पांडे अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौजूद दोनों के रोमांटिक सीन पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा की वजह बन चुके हैं। ये फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, सेंसर बोर्ड ने ‘सैयारा’ फिल्म के एक 10 सेकेंड के सीन को कट करने के लिए कहा है, जिसमें अहान और अनीत का एक आपत्तिजनक सीन है।

इसके अलावा फिल्म में चार जगह ऐसे शब्द हैं, जिन्हें हटाने को कहा गया है क्योंकि ये किसी विवाद का कारण बन सकते हैं। इन बदलावों के बाद फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल जाएगा, जिसका मतलब है कि 16 साल से ऊपर के लोग ये फिल्म देख सकते हैं। हालांकि, साल 2025 में ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली हो। साल 2025 में रिलीज हुई इन 5 फिल्मों पर भी सेंसर की कैंची चली है।

Advertisment

छावा

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में कामयाब रही थी। इस फिल्म से भी सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन कट करवाए थे। फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था। साथ ही रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसूबाई के रोल में थीं। फिल्म के एक गाने में विक्की को लेजिम डांस करते हुए दिखाया गया था, लेकिन कुछ लोगों को इससे आपत्ति हुई। जिसके बाद वो सीन हटाने पड़े।

देवा

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ से भी सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन काटे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के लंबे लिप लॉक सीन को छोटा करके सिर्फ 6 सेकंड करने को कहा गया था। इसके अलावा फिल्म में कुछ गंदे इशारे और गालियां भी शामिल थीं, जिन्हें बाद में हटाया गया।

सुपरमैन

हाल ही में 11 जुलाई को एक नई सुपरहीरो फिल्म रिलीज हुई। भारत में ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इसमें भी एडिटिंग की, स्पेशली इसमें मौजूद 33 सेकंड लंबे किसिंग सीन को छोटा कर दिया गया।

विज्ञापन

F1

हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म ‘F1’ में भी सेंसर बोर्ड की कैंची चली। एक सीन में मिडिल फिंगर दिखाने वाला इमोजी था, जिसे बदलकर फिस्ट बंप इमोजी कर दिया गया। इससे सीन का मतलब ही बदल गया। इस बदलाव पर फैंस ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड को ट्रोल किया।

विज्ञापन

मेरे हसबैंड की बीवी

बॉलीवुड की मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ जिसमें अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर है, वो भी इस लिस्ट में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में चार बदलाव किए गए। पहला ये कि फिल्म में जो सेक्सुअल आवाजें थीं, उन्हें आधा यानी 50% कम किया गया। इसके अलावा ‘मोदी जी’ शब्द को हटाकर ‘सरकार’ कर दिया गया। ‘हरियाणवी’ शब्द को ‘एक गैंग’ से बदल दिया गया।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ