Allu Arjun, Pushpa: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर चर्चा में हैं। समय-समय पर एक्टर की फिल्म से पोस्टर रिलीज हो रहे हैं, जो लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। इस बीच अब पुष्पा एक्टर फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार एक्टर अपनी फिल्म नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
अल्लू अर्जुन ने किया नियमों का उल्लंघन
बीते दिन यानी शनिवार 11 मई को अल्लू अर्जुन के खिलाफ अपने दोस्त और वाईएसआरसीपी विधायक शिल्पा रवि के घर जाने को लेकर केस दर्ज किया गया है। बता दें कि चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी को भी बिना परमिशन के भीड़ जुटाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि विधायक शिल्पा रवि इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो भी चुनाव जीत सकते हैं।
शिल्पा ने किया अल्लू को अपने घर इनवाइट
बताते चलें कि 13 मई को राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए एक साथ मतदान होगा। ऐसे में अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने दोस्त को सपोर्ट करने के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विधायक के घर गए, लेकिन अल्लू, शिल्पा रवि के घर जाने वाले हैं इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन अधिकारियों की मानें तो शिल्पा को ये जानकारी थी कि ये आचार संहिता का उल्लघंन है और उन्होंने फिर भी अल्लू को अपने घर आने के लिए इनवाइट किया।
‘पुष्पा’ को देखने के लिए उमड़ी भीड़
इस दौरान अल्लू को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और फैंस ने ‘पुष्पा, पुष्पा’ के नारे भी लगाए। इतना ही नहीं बल्कि अल्लू और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने विधायक के घर की बालकनी से फैंस का अभिवादन भी किया। इस दौरान बेशुमार भीड़ मौके पर नजर आई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वहीं, अब इस मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।
मैं अपने दोस्त से मिलने आया हूं- अल्लू
बता दें कि इस पर अल्लू ने भी रिएक्ट किया है। मीडिया संग बात करते हुए एक्टर ने कहा कि मैं अपने दोस्त से मिलने आया हूं और ये मेरी मर्जी थी। मेरे दोस्त कहीं भी हो अगर उन्हें मेरी जरूरत होगी तो मैं उनसे मिलने जाऊंगा, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं कि मैंने किसी पार्टी को सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें- Dharmendra ने चीटिंग को लेकर एक्स पर लिखी पोस्ट, फैंस बोले- इस तरह की बातें क्यों?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
13 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
15 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
17 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
18 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
19 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
20 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
20 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines